{"_id":"67745b1ade03478bbe0803de","slug":"impact-seen-in-bareilly-on-second-day-of-farmers-movement-in-punjab-many-trains-affected-bareilly-news-c-4-lko1064-552354-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पंजाब में किसान आंदोलन के दूसरे दिन दिखा बरेली में असर, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पंजाब में किसान आंदोलन के दूसरे दिन दिखा बरेली में असर, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का असर सोमवार को दूसरे दिन बरेली में भी ट्रेनों के संचालन पर दिखा। पंजाब की ओर जाने और आने वाली ट्रेनें आंदोलन के कारण प्रभावित हुईं।
सोमवार और मंगलवार को कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया, तो कुछ को रास्ते में ही आंशिक निरस्त करना पड़ा। मंगलवार को अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, फिरोजपुर के 280 से ज्यादा यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दिए।
पंजाब में किसान आंदोलन के कारण मुरादाबाद मंडल के तहत संचालित होने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। सोमवार और मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा, जबकि 15 की यात्रा बीच रास्ते में खत्म करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त नहीं किया गया। कुछ ट्रेनों ने मंगलवार को पांच से छह घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन
हालांकि, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस छह घंटे देरी से रूट बदल कर चलाया गया। यह ट्रेन बरेली नहीं आई। 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया और 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलाया गया। 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस मुरादाबाद, 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस अंबाला, 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस मुरादाबाद और अंबाला, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस मुरादाबाद में रोकना। 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस लुधियाना से चलाई गई।
इस दौरान सोमवार रात और मंगलवार को 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने अंबाला में, 13005 पंजाब मेल ने फगवाड़ा में, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस ने लुधियाना में, 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस ने जालंधर में और 15531 जनसाधारण एक्सप्रेस अंबाला में यात्रा समाप्त की। संवाद