{"_id":"6511ed464be2920f1102d939","slug":"immersion-procession-carried-out-with-musical-instruments-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-693-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गाजे-बाजे के साथ निकाली विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गाजे-बाजे के साथ निकाली विसर्जन यात्रा
Tue, 26 Sep 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंथल। ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को जगह-जगह भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखे।
सेंथल के सुदामा मंदिर में सुबह से ही कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद हवन हुआ। एसडीएम और सीओ नवाबगंज ने भी हवन में आहुतियां दीं। शोभायात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष कंबर एजाज, पारस गुप्ता, अविनाश मिश्रा, जितेंद्र अरविंद गुप्ता, उमाकांत जोशी, राहुल गुप्ता, आशीष देवल आदि मौजूद रहे।
सिरौली में गणेश महोत्सव के समापन के बाद सोमवार को कस्बे में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। भारी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु गंगा मंदिर से प्रतिमा विसर्जित करने निकले। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भजन मंडली भी साथ में चल रही थी। गंगा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा साहूकारा, मोहल्ला पांडान, ठाकुरान, कौआ टोला, सराय से होते हुए थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत करने के साथ ही भगवान गणेश की आरती उतारी। सोनू रस्तोगी, संदीप गौड़, विनायक गुप्ता, अनमोल रस्तोगी, सारिका रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आंवला के मोहल्ला घेर सिताबराय से श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा विसर्जित करने के लिए कछला गए। शाम के समय यहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, शिवसरन प्रजापति, हरिकिशन, पंकज, प्रमोद, आकाश आदि मौजूद रहे।
शीशगढ़ में दो जगह से शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा होली पड़ाव पहुंची। हनुमान मंदिर से भी श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इससे पहले पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं को खीर-पूड़ी का प्रसाद दिया गया। शाही के ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के विश्राम के बाद शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का बहगुल नदी में विसर्जन किया गया।
बहेड़ी में शोभायात्रा निकालकर नरायननगला गांव में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पंजाबी काॅलोनी, शेखुपुर, नदेली रोड, सिंह गौटिया, सकरस, केशवपुरम, झाजूनागर में पंडालो से प्रतिमा लेकर पहले लोग नैनीताल रोड पहुंचे। इसके बाद नरायननगला गांव में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का नैनीताल रोड पर स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, अतुल गर्ग, अनमोल गर्ग, प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, हरवंश गुप्ता आदि मौजूद रहे।