{"_id":"6858a641f6d1ed6ac803fded","slug":"imd-weather-yellow-alert-issued-for-rain-in-bareilly-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: बरेली में झमाझम बारिश के साथ 24 घंटे में हावी होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: बरेली में झमाझम बारिश के साथ 24 घंटे में हावी होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Mon, 23 Jun 2025 10:16 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:16 AM IST
सार
बरेली में मौसम विभाग ने मंगलवार तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Bareilly weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में अगले 24 घंटे में मानसून हावी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 24 जून को यलो अलर्ट जारी कर गरज, चमक और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से रुहेलखंड क्षेत्र में अगले 24 घंटे में मानसून की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से तीन-चार दिनों तक मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रविवार को उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से दिनभर तेज धूप रही पर बादल मंडराने से तापमान लुढ़का।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा में नमी की अधिकता रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया।