{"_id":"675e3befbef5ea1cc9047544","slug":"imd-weather-update-bareilly-is-colder-than-nainital-and-mussoorie-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: नैनीताल और मसूरी से भी ज्यादा ठंडा बरेली, 4.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हावी रहेगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: नैनीताल और मसूरी से भी ज्यादा ठंडा बरेली, 4.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हावी रहेगी शीतलहर
Sun, 15 Dec 2024 07:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Dec 2024 07:53 AM IST
सार
Bareilly Weather Update: बरेली में शीतलहर से तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। बरेली नैनीताल और मसूरी से भी ठंडा रहा।
विज्ञापन
शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शीतलहर से ठिठुरन का सिलसिला अभी जारी रहेगा। शनिवार को नैनीताल, हल्द्वानी और मसूरी से भी कम तापमान बरेली में दर्ज हुआ। दिनभर लोगों को सर्द हवा कंपकंपाती रही। अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज हुआ। सर्वाधिक सर्द रात में जिला तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इंडियन मीटरोलॉजी डिपार्टमेंट (IMD) की वेबसाइट पर दर्ज तापमान पर गौर करें तो बरेली का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नैनीताल में अधिकतम पारा 21.3, न्यूनतम 6.3 डिग्री, हल्द्वानी का अधिकतम 20.0, न्यूनतम 10.7 डिग्री और मसूरी का अधिकतम 20.3 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
दिनभर चली सर्द हवा
शनिवार सुबह हल्का कोहरा छंटने के बाद करीब नौ बजे हल्की धूप निकली पर चल रही सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। जो जहां था वहीं, ठंड से निजात की कोशिश करता रहा। गर्म कपड़ों में लिपटकर और हेलमेट के साथ बाइक चलाते लोग नजर आए। शाम ढलते ही जगह-जगह अलाव जलने लगे। दिन में बाजार में रौनक रही पर शाम के साथ भीड़ कम हो गई।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से अब तीन दिन और शीतलहर रहेगी। हल्के बादल भी मंडराने के आसार बन रहे हैं। अनुकूल माहौल बनने पर दो दिन बाद कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है।
बीते सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 20.4 4.4
12 दिसंबर 21.6 5.2
11 दिसंबर 20.3 5.6
10 दिसंबर 21.3 7.2
09 दिसंबर 22.8 10.1
08 दिसंबर 22.8 6.0
07 दिसंबर 22.9 8.5
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
शीतलहर से बचाव के उपाय
- मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखें।
- शीतलहर के दौरान रात में यात्रा न करें।
- गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढ़कें।
- नींबू, संतरा, ताजी सब्जियों का सेवन करें।
- अंगीठी, ब्लोअर चलाने पर वेंटीलेशन की व्यवस्था रखें।
- भोर में और देर शाम घर से बाहर न निकलें।
- तबियत बिगड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 20.4 4.4
12 दिसंबर 21.6 5.2
11 दिसंबर 20.3 5.6
10 दिसंबर 21.3 7.2
09 दिसंबर 22.8 10.1
08 दिसंबर 22.8 6.0
07 दिसंबर 22.9 8.5
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
शीतलहर से बचाव के उपाय
- मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखें।
- शीतलहर के दौरान रात में यात्रा न करें।
- गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढ़कें।
- नींबू, संतरा, ताजी सब्जियों का सेवन करें।
- अंगीठी, ब्लोअर चलाने पर वेंटीलेशन की व्यवस्था रखें।
- भोर में और देर शाम घर से बाहर न निकलें।
- तबियत बिगड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।