फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   imd weather red alert for two days due to dense fog in bareilly

Weather: बरेली में शीत दिवस... दो दिन कोहरे का रेड अलर्ट; बदायूं और पीलीभीत में सर्दी के सितम से कांपे लोग

Sat, 27 Dec 2025 11:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 11:30 AM IST
सार

बरेली समेत पूरा मंडल भयंकर ठंड और कोहरे की चपेट में है। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की सर्दी में लोग ठिठुरते दिखे। बरेली में दो दिन कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 


 

विज्ञापन
imd weather red alert for two days due to dense fog in bareilly
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में कोहरा और सर्दी का सितम जारी है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह पांच से सात बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे से लेकर गली-मोहल्लों तक में घना कोहरा देखने को मिला। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। शीत दिवस के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने जिले में दो दिन कोहरे का रेड, इसके बाद तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

विज्ञापन


जिले में बीते कुछ दिनों से ठंड में कमी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। शुक्रवार को दोपहर में हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलने पर लोग पार्क व छतों पर बैठे दिखाई दिए। शाम को मौसम फिर से ठंडा हो गया। रात दस बजे से ही जिले के बाहरी इलाकों में कोहरा छाने लगा जो देर रात तक शहर में आ गया। शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से आ रही ठंडी हवा से आने वाले कुछ दिनों में गलन बढ़ने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। मंगलवार से शुक्रवार तक शहर के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री का अंतर आया।  शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.3 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं में छाया घना कोहरा, हाईवे पर थमी रफ्तार
बदायूं जिले में शुक्रवार देर रात से ही मौसम ने करवट ले ली। शनिवार सुबह तक जिले भर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा। प्रमुख हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा।

सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक रही। आसमान से कोहरे की बूंदें टपकती रहीं, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई। सर्द हवा के साथ नमी के चलते लोगों को तीखी ठिठुरन का सामना करना पड़ा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हुई। आवश्यक कार्यों से घरों से निकलने वाले लोग पूरी तरह ऊनी कपड़ों, शॉल और जैकेट में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है, ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

पीलीभीत: कंपकंपा रही सर्दी, घरों में दुबके लोग
पीलीभीत जिले में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार तड़के से जिले में कोहरे की चादर छा गई। दृश्यता पांच मीटर के करीब होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 11 बजे तक आवाजाही भी कम दिखी। शीतलहर के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम के चलते ही लोग बाहर निकले। कोहरे की वजह से शुक्रवार की रात शारदा नदी में जा घुसी। कार सवार चार युवकों को बमुश्किल बचाया जा सका।

कोहरे में तीन वाहन भिड़े, पांच घायल
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को शंखा पुल के पास गलत साइड से आ रहा सब्जी लदा वाहन और रामपुर से बरेली की ओर जा रही रोडवेज बस की टक्कर हो गई। पीछे आ रही कार भी बस में घुस गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:30 बजे गांव अगरास निवासी राकेश, महेश पाल छोटे लोडर वाहन में सब्जी भरकर बरेली की डेलापीर मंडी से घर लौट रहे थे। शंखा पुल कट बंद होने के कारण एएनए रोड पर जाने के लिए झुमका चौराहे से ही विपरीत साइड से आ रहे थे। बंद कट के पास पहुंचने पर कोहरे के कारण रामपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस में सामने से लोडर वाहन की टक्कर हो गई। 

अचानक ब्रेक लेने से बस के पीछे चल रही कार भी उससे टकरा गई। कार सवार अजमेर से शाहजहांपुर जा रहे थे। हादसे में अगरास निवासी महेश पाल, अजमेर निवासी राजकुमार रावत, महेंद्र सिंह रावत, अमर सिंह, रंजीत चोटिल हो गए। पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed