फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Weather IMD Issues Orange Alert for Rain in Bareilly for Two Days Thunderstorm Safety Advisory Released

UP Weather: बरेली में मानसून की दस्तक... दो दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट, खराब मौसम में बरतें सावधानी

Thu, 19 Jun 2025 11:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

UP Ka Mausam: बरेली में मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बादल गरजने और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। 

विज्ञापन
UP Weather IMD Issues Orange Alert for Rain in Bareilly for Two Days Thunderstorm Safety Advisory Released
बरेली में बुधवार रात हुई बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Rain Alert in Bareilly: बरेली में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप और रात में बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक गरज, चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बादल गरजने और बिजली चमकने पर लोगों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात तीन बजे तक रुक-रुककर हुई 23 मिमी बारिश ने उमस से खासी राहत पहुंचाई। बुधवार की सुबह बादलों के साथ हुई। दिनभर हल्के, घने बादल मंडराए, लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। हालांकि, हवा में नमी सौ फीसदी होने से गर्मी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हादसा: मासूम समेत पांच जिंदा जले...खाक हुईं खुशियां, सात माह पहले हुई थी तंजील-निदा की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिणी-पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने और पहाड़ों पर बन रहे विक्षोभ की वजह से 19 और 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने की आशंका है। इसलिए सतर्क रहें।

गरज-चमक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
  • घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
  • तेज हवा चले तो पेड़ या टिन के नीचे खड़े न हों।
  • कंक्रीट की फर्श पर न लेटें, कंक्रीट दीवारों का सहारा न लें।
  • बिजली चमकने पर विद्युत उपकरणों को अनप्लग कर दें।
  • नदी, तालाब की ओर न जाएं। पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधें।
  • निचले इलाकों, सुरंगों से गुजरने के दौरान सावधानी बरतें।
  • खड़ी फसलों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।
  • धान की रोपाई के लिए उचित समय है। जिनकी नर्सरी तैयार हो वे रोपाई कर सकते हैं।

मौसम सुहावना हुआ तो डायरिया का कम हुआ प्रकोप
तीन दिन से मौसम के बदले मिजाज से अब बच्चों पर डायरिया का खतरा भी कम होने लगा है। सप्ताह भर फुल रहा बच्चा वार्ड के बेड अब खाली होने लगे हैं। बुधवार को स्वस्थ हुए 11 बच्चे डिस्चार्ज हुए और आठ भर्ती होने के बाद वार्ड के 37 बेड में से 12 बेड खाली रहे।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक पारा सामान्य से ज्यादा होने पर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। जरा सी अनदेखी से डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। अब तापमान सामान्य से कम होने से बच्चों की सेहत पर भी प्रभाव दिखने लगा है। इसलिए बीते दिनों फुल रहे वार्ड के बेड अब खाली होने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

मच्छरों का डंक, चर्म रोग बढ़ने की आशंका
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा पनपेंगे। मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। दूषित पानी से पेट की बीमारियां बढ़ने की आशंका है। खुले में रखे कटे फल न खाएं।बासी भोजन न करें। साफ सफाई का ध्यान रखें। गीले कपड़े में ज्यादा देर रहेंगे तो चर्म रोग की आशंका है। ताजा भोजन खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed