फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMD Weather Orange Alert for Heat in Bareilly for Three Days

Weather Update: बरेली में तीन दिन गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, गर्म हवा के साथ बढ़ेगी उमस; बरतें ये सावधानियां

Mon, 25 May 2026 08:58 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 25 May 2026 08:58 AM IST
सार

बरेली समेत पूरा रुहेलखंड क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है। फिलहाल इस सप्ताह राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
IMD Weather Orange Alert for Heat in Bareilly for Three Days
धूप और गर्म हवा से बचाव के लिए चेहरा ढककर जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्म हवा चलने और उमस बढ़ने का अनुमान है। सोमवार को सुबह से ही गर्मी और उमस होने लगी है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। इससे सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। इस दौरान लोगों को बेतहाशा तपिश का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह स्थिति प्राकृतिक संतुलन के लिए जरूरी है। इस तपिश से आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति का अनुमान लगाया जाता है। क्योंकि गर्मी से समुद्र और भूमि से वाष्पित नमी बादल के निर्माण में सहायक होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई पश्चिम विक्षोभ अभी सक्रिय नहीं है। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बादल मंडराने के आसार हैं। शनिवार को बादलों के प्रवेश से लुढ़का पारा रविवार को आसमान साफ होने और तेज धूप से फिर चढ़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम सात बजे के बाद हल्की राहत मिली। न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 75 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिहाइड्रेशन से बिगड़ रही तबीयत, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
भीषण गर्मी के दौरान पानी पीने में बेपरवाही से डिहाइड्रेशन और उल्टी, दस्त के मामले बढ़े हैं। रविवार को आरोग्य मेलों में इलाज के लिए पहुंचे 36 सौ मरीजों में ज्यादातर मेडिसिन संबंधी रहे। यूपीएचसी कालीबाड़ी की चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू सिंह के मुताबिक, ओपीडी में आए 40 मरीजों में 22 मौसमी बीमारियों की चपेट में रहे। उन्हें दवा के साथ गर्मी से बचाव और खूब पानी पीने का सुझाव दिया है।

बचाव के उपाय
- दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें। ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- सिर को कपड़े, टोपी, छाते से ढंकें। ओआरएस, तरल पदार्थ ज्यादा पियें।
- धूप में श्रम वाले कार्य न करें। खेती, खनन व अन्य कार्य सुबह-शाम करें।
- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। ताजा खाना खाएं।
- बच्चों, पालतू पशुओं को वाहन में न छोड़ें। दोपहर 12 से तीन बजे तक छांव में रहें।
- तबीयत बिगड़े तो खुद से दवा न लें। डॉक्टर के परामर्श पर दवा खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed