फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC leader said,them selectively

Bareilly News: आईएमसी नेता बोला - सरकार बदलने पर चुन-चुनकर मारेंगे

Wed, 23 Apr 2025 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 23 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
IMC leader said,them selectively
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के लोधी टोला में धार्मिक महत्व के कुएं को पाटने का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) नेता मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा ने कुआं पाटने का विरोध करने पर महिला को धमकी दी।
विज्ञापन

कहा कि सरकार बदलने पर वह बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को चुन-चुन कर घर में घुसकर मारेगा। बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लोधी टोला निवासी माया देवी ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास एक प्राचीन कुआं है। बस्ती के लोग धार्मिक रीति-रिवाज और अनुष्ठान इसी कुएं पर करते हैं। दूसरे समुदाय के लोग विरोध करते हैं।
विज्ञापन

माया देवी का कहना है कि उनका बेटा जीतू कुएं को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुका है। इस वजह से आईएमसी नेता मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा रंजिश मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा पार्षद अनीस भी मोईन का समर्थन कर रहा है। 17 अप्रैल की शाम वह नवाब साहब की गली से गुजर रही थीं। रास्ते में मोईन सिद्दीकी ने घेर लिया। कहा कि तेरा बेटा कुआं को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देता है। किसी दिन उसका सिर धड़ से अलग कर लटका दूंगा।
कुआं हमने ही पटवाया है, उसे भूल जाओ। सरकार बदलने पर तुम लोगों को घरों में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे। अगर नगर निगम में कुएं को लेकर कोई शिकायत की तो घर में कोई मर्द जिंदा नहीं बचेगा।

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इधर, पूर्व सभासद अंजुम फिरदौस और मौजूदा सभासद अनीस ने आरोपों से इंकार किया है। अनीस का कहना कि मोईन नगर निगम का सुपरवाइजर है। इस नाते वह उसे जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed