फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   image of Lord Rama will be carved through a laser show in Bareilly Chaubari Mela

चौबारी मेला: लेजर शो के जरिये उकेरी जाएगी श्रीराम की आकृति, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Tue, 04 Nov 2025 11:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 11:18 AM IST
सार

बरेली में रामगंगा तट पर लगा चौबारी मेला अपनी रंगत में आ चुका है। दुकानें सज गई हैं। इस बार चौबारी मेला राममय नजर आएगा। इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। मेला कमेटी ने लेजर शो के जरिये श्रीराम की आकृति उकेरने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
image of Lord Rama will be carved through a laser show in Bareilly Chaubari Mela
चौबारी मेला में सजी दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के रामगंगा चौबारी मेले को विशेष बनाने के लिए इस बार लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम की आकृति उकेरने की तैयारी है। इसके लिए मेला कमेटी तैयारियां कर रही है। मेले की शुरुआत होने के साथ वहां पर दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। मेला अब अपनी रंगत में आने लगा है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मेला कमेटी के सदस्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि चौबारी मेले में दुकानें सजकर तैयार है। हरदोई से महिलाओं के शृंगार का सामान लेकर आए दुकानदार हरीश कुमार ने बताया कि इस बार मेले में पहले से बहुत दुकानें आ गई हैं। बताया कि उनके पास शृंगार से संबंधित सभी सामान है। लकड़ी का सामान लेकर फरीदपुर से आए सलमान ने बताया कि वह सजावट का सामान लेकर आए हैं, उनके पिता पहले मेले में दुकान लगाते हैं। कई साल से वह दुकान लगा रहे हैं। हर बार अच्छा काम होता है लेकिन इस बार 100वां मेला होने के चलते काम ग्राहक ज्यादा संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चौबारी मेला: बरेली में तीन दिन बदायूं मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


नखासा में पहुंचे मारवाड़ी नस्ल के घोड़े 
चौबारी में लगे नखासा में मारवाड़ी नस्ल के घोड़े पहुंच गए हैं, जो बाहर से आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। घोड़ों के मालिक राहुल ने बताया कि मारवाड़ी घोड़ों की मांग ज्यादा रहती है। ये दौड़ने में बहुत तेज होते हैं और इनका प्रयोग दौड़ में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हर मेले में इस नस्ल के घोड़े लेकर यहां आते हैं। मारवाड़ी घोड़े की कीमत 2.5 लाख से शुरू है।

चौबारी मेले में कपड़ा बैंक शिविर कल
सीता रसोई समिति की ओर से पांच नवंबर को गंगा स्नान के अवसर पर चौबारी मेले में कपड़ा बैंक शिविर लगाया जाएगा।  संस्था के प्रधान सेवादार पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ग्रामीण भाई बहनों को निशुल्क कपड़े, बर्तन, रजाई, गद्दे, स्वेटर, कोट, जूते, चप्पल और खिलौने आदि बांटे जाएंगे। शिविर का उद्घाटन पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार करेंगे। सीता रसोई के सेवादार अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर चौबारी मेला रोड पर पशु आश्रम एवं गोशाला के बाहर लगेगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed