{"_id":"5c8a7400bdec22144f416c63","slug":"ima-will-give-salute-to-martyrs-of-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शहीदों को आईएमए देगा ‘सलामी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शहीदों को आईएमए देगा ‘सलामी’
Thu, 14 Mar 2019 09:02 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों का आईएमए स्वागत, सम्मान और सहयोग राशि प्रदान कर ‘सलामी’ देगा। आगामी 24 मार्च को बरेली के आकवुड लॉन में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक शहीद के परिवार को 3.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
सचिव विनोद पागरानी ने बताया कि आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 शहीद जवान हुए थे। सभी शहीदों के परिजन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वीर रस से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिसमें देश के जाने माने कवि संतोष आनन्द, राहत इंदौरी, आशीष अनल, शम्भू शिखर, निशामुनि गौड़, निहारिका भारद्वाज, डॉ. कविता अरोरा शिरकत करेंगे। प्रेसवार्ता में डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ हिमांशु अग्रवाल, शशांक शुक्ल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन