फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA election: Two contenders in fray for the post of president, three withdrew their names

आईएमए चुनावः अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में, तीन ने वापस लिए नाम

Wed, 15 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
IMA election: Two contenders in fray for the post of president, three withdrew their names
IMA - फोटो : अमर उजाला

उपाध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी मैदान से हटे, चार के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन

सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध हुआ चुनाव

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के छह प्रत्याशियों में से दो ने नाम वापस ले लिया है। 19 सितंबर को इन दोनों पदों के लिए मतदान होगा। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
निर्वाचन कमेटी के चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों डॉ. राजीव गोयल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा और डॉ. डीपी गंगवार ने नाम वापस ले लिए हैं। अब डॉ. विनोद पागरानी और डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के बीच मुकाबल होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद से भी दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार दावेदारों के बीच मतदान होगा। डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. मनोज कुमार हिरानी, डॉ. आरके सिंह, डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय मैदान में हैं। सचिव पद पर डॉ. मुरलीधर छाबड़िया और कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. आदित्य माहेश्वरी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

इस बार अध्यक्ष पद पर दिग्गजों ने निर्विरोध निर्वाचन कराने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दिग्गज तीन प्रत्याशियों को ही मनाने सफल हो सके। आईएमए के अब तक के चुनावों में यह पहला मौका है जब नाम वापस लेने वाले सभी प्रत्याशियों ने एक ही दावेदार के समर्थन में नाम वापस लेने का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed