{"_id":"614398568ebc3e8667575a25","slug":"ima-election-committee-will-try-to-get-maximum-votes-bareilly-news-bly459760993","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव: अधिकतम वोट डलवाने का प्रयास करेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव: अधिकतम वोट डलवाने का प्रयास करेगी कमेटी
विज्ञापन
IMA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 सितंबर को होनी है वोटिंग, डॉक्टरों से संपर्क में जुटे दावेदार
विज्ञापन
बरेली। आईएमए चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ तैयारियां भी तेज हो गई हैं। अध्यक्ष और दूसरे पदों के दावेदारों ने डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें अपने पाले में लाने के लिए पूरा दम लगा दिया है। चुनाव कमेटी का जोर इस चुनाव में अधिकतम वोटिंग कराने पर रहेगा।
चुनाव कमेटी के चेयरमैन डॉ. रवीश कुमार ने बताया आईएमए चुनाव की आचार संहिता के मुताबिक प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकते। उन्हें सिर्फ व्यक्तिगत मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने की अनुमति है। उन्होंने बताया कि चुनाव कमेटी प्रयास कर रही है कि 19 सितंबर को होने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर अपने मत का इस्तेमाल करें। मताधिकार रखने वाले सभी आठ सौ डॉक्टरों को मतदान की तारीख और उम्मीदवारों की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल कोरोना के बावजूद 600 से ज्यादा सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार पिछले साल से ज्यादा वोट डलवाने का प्रयास किया जा रहा है।