फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA election

आईएमए चुनाव- 2020-21- अध्यक्ष पद के चुनाव पर विवाद, दोबारा मतगणना पर फैसला आज

Mon, 30 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
IMA election
रविवार को आईएमए में मतदान करते डॉ. जेपीएस सेठी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

डॉ. मनोज को 18 वोटों से जीता घोषित किया तो डॉ. गंगवार ने की आपत्ति
विज्ञापन

आज शाम छह बजे इलेक्शन कमेटी की बैठक में निपटाया जाएगा विवाद
डॉ. पागरानी-हिमांशु उपाध्यक्ष, डॉ. राजीव सचिव और डॉ. मनोज कोषाध्यक्ष बने

बरेली। आईएमए के चुनाव के लिए रविवार को दिन भर जमकर सियासी पैंतरेबाजी के बीच मतदान हुआ लेकिन देर शाम मतगणना के डॉ. मनोज अग्रवाल को 2020-21 के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया तो विवाद हो गया। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. डीपी गंगवार मतगणना पर सवाल खड़े करते हुए दोबारा मतगणना कराने पर अड़ गए। देर रात फैसला किया गया कि सोमवार को डॉ. गंगवार की आपत्ति का निराकरण करने के साथ दोबारा मतगणना कराने पर फैसला किया जाएगा।
आईएमए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. विनोद पागरानी ने नामांकन कराया था। डॉ. पागरानी ने नाम वापस लेने के बाद तीन दावेदारों के बीच यह मुकाबला दिलचस्प हो गया। रविवार को चुनाव में आईएमए के 595 सदस्यों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। देर शाम मतगणना के बाद डॉ. मनोज अग्रवाल को डॉ. डीपी गंगवार के मुकाबले 18 वोटों से विजयी घोषित किया गया। घोषणा होते ही डॉ. गंगवार ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग शुरू कर दी। काफी बहस और चर्चा के बाद तय हुआ कि डॉ. गंगवार की आपत्ति सोमवार को निपटाकर दोबारा मतगणना पर फैसला किया जाएगा। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. पवन ने बताया कि इस संबंध में शाम छह बजे बैठक होगी।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. विनोद पागरानी उपाध्यक्ष, डॉ. मनोज हिरानी कोषाध्यक्ष, डॉ. रतनपाल सिंह पीआरओ और डॉ. राजीव गोयल को सचिव चुना गया। हास्पिटल एडवाजरी कमेटी के लिए डॉ. निकुंज गोयल चुने गए। इससे पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. पवन अग्रवाल और वाइस चेयरमैन जेके भाटिया की देखरेख में पूरी हुई। डॉ. रामबाबू, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. जीडी कटियार, डॉ. राघवेंद्र ने शाम सात बजे मतगणना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पदों के मतों की गिनती में हुई गड़बड़ी
उपाध्यक्ष पद के वोटों की गणना के दौरान डॉ. एमडी छाबड़िया और डॉ. हिमांशु अग्रवाल दोनों को 217 वोट मिले। दोबारा मतगणना के बाद डॉ. हिमांशु को डॉ. छाबड़िया से 17 वोटों के मुकाबले विजेता घोषित किया गया। अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल को भी 18 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। उपाध्यक्ष पद के वोटों की गणना में गड़बड़ी देखकर ही डॉ. डीपी गंगवार ने अध्यक्ष पद के वोटों की दोबारा गिनती की मांग शुरू कर दी।

डॉ. राजेश ने संभाला अध्यक्ष पद
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल ने 2019-20 के लिए आईएमए अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने उन्हें कॉलर पिन पहनाया। डॉ. राजेश के शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. आईएस तोमर, डॉ. रवि खन्ना, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. भारती सरन, डॉ. अरशद अली, डॉ. शाहिदा अली, डॉ. आभा सिंह, डॉ. अनीस बेग, डॉ. रवीश अग्रवाल समेत अनेक डाक्टर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed