{"_id":"5e2205138ebc3e4b03182f5e","slug":"ima-bareilly-news-bly392328094","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए आईएमए बरेली पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए आईएमए बरेली पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में हुई आईएमए की बैठक में बरेली को मिले 11 पुरस्कार
बरेली। सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए आईएमए बरेली को पुरस्कृत किया गया। कोलकाता में हुई इंडियन मेडिकल एसोएिशन की बैठक में इसकी घोषणा की गई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली के सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यों में पुलवामा शहीदों के परिजन को 42 लाख रुपये की आर्थिक मदद, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को लगातार रक्त उपलब्ध कराना, समय-समय पर उनका मेडिकल चेकअप करना और आईएमए बरेली द्वारा चैरिटेबल क्लीनिक संचालित करना आदि शामिल हैं। इन्हीं कार्यों के लिए बरेली को 11 पुरस्कार मिले। डॉ. विनोद पागरानी को बेस्ट सेक्रेटरी का द्वितीय पुरस्कार, डॉ. सत्येंद्र सिंह को पत्रिका ‘आईएमए बुलेटिन’ के सर्वश्रेष्ठ संपादक, डॉ. मनोज अग्रवाल और डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी को प्रेसिडेंट एप्रीशिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, पूर्व सचिव डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मनोज हिरानी आदि मौजूद रहे।