फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegally running clinic was sealed

Bareilly News: अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को किया सील

Fri, 02 May 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Illegally running clinic was sealed
नवाबगंज फोटो 3 झोलाछाप की दुकान सील करते चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी नवाबगंज
नवाबगंज। कस्बे से सटे रिछोला-किफायतुल्ला में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित कर रहे क्लीनिक संचालकों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

20 जनवरी को थाना हाफिजगंज के गांव भंडसर के मो. हनीफ अपनी बेटी की ससुराल रिछोला किफायतुल्ला आए थे। बेटी की ससुराल आकर पता चला कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है, जिस पर वह पुलिस चौकी के पीछे अप्रशिक्षित युवक सलमान से दवाई लेने गए थे। उक्त युवक द्वारा दी गई दवा से बेटी की हालत और भी बिगड़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने इसका विरोध किया तो युवक ने झगड़ा करने की कोशिश की। इसकी शिकायत पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधीकारी बरेली से कर दी। इस पर टीम ने उसकी क्लीनिक को बंद कर दिया था। आरोप है कि क्लीनिक बंद करने के बाद आरोपी ने पुनः क्लीनिक खोल ली थी। इसकी शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर उक्त क्लीनिक को सील करा दिया। इसमें सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार, फार्मासिस्ट सुरेश कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed