{"_id":"6ad7bb5799a34660d506df27","slug":"illegal-warehouse-on-dohra-road-sealed-over-425-quintals-of-firecrackers-seized-bareilly-news-c-4-bly1015-992260-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डोहरा रोड पर अवैध गोदाम सील, सवा चार क्विंटल से ज्यादा पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डोहरा रोड पर अवैध गोदाम सील, सवा चार क्विंटल से ज्यादा पटाखे बरामद
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने डोहरा रोड स्थित एक गोदाम से 433.51 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ कारोबारी कंवलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दीपावली से पहले शहर के नजदीक इस भंडारण के बारे में अग्निशमन टीम को जानकारी नहीं थी।
सूचना पर सीओ हाईवे व सदर तहसीलदार की टीम ने सोमवार रात बिथरी थाने की टीम के साथ डोहरा रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। जांच में पता लगा कि गिरफ्तार आरोपी के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं था। गोदाम के पिछले हिस्से से 21 कार्टून में भरे अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही गोदाम को भी सील कर दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गोदाम मालिक कंवलप्रीत सिंह से पूछताछ की। वह मॉडल टाउन का निवासी है। सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि उसने ये पटाखे विवाह आयोजनों और दिवाली के लिए बेचने के लिए गोदाम में रखे थे। बिथरी चैनपुर थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया। आरोपी को मुचलका भरवाकर छोड़ दिया है। इन पटाखों का कुल वजन 433.51 किलोग्राम है।