फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal soil dumping removed from Dhobi Talab

Bareilly News: धोबी तालाब से अवैध मिट्टी पटान को हटाया

Tue, 29 Jul 2025 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal soil dumping removed from Dhobi Talab
बहेड़ी। धोबी तालाब पर किए गए अवैध मिट्टी पटान को जेसीबी से हटवा दिया गया है। अब तालाब के सुंदरीकरण को लेकर कार्य योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन

धोबी तालाब को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार पैमाइश हदबंदी के बाद समाप्त हो गया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी के साथ तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व में की गई पैमाइश का अवलोकन किया। उसकी जांच की गई। 10 जुलाई को तालाब का सीमांकन किया गया था। इधर, पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि कुछ लोग तालाब पर मिट्टी का पटान कर रहे हैं। अवैध मिट्टी पटान को रुकवाने के बाद तालाब की जांच की गई। अवैध मिट्टी पटान को जेसीबी से हटाया गया। अब तालाब के रकबे को संरक्षित किया गया। संवाद
--
राजस्व विभाग की टीम सभी तालाबों की करेगी निगरानी
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा है। प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि न्यायालय के आदेश आने तक इस पर कोई कब्जा नहीं करेगा। एसडीएम ने राजस्व विभाग की एक टीम को नगर के सभी तालाबों पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया है। उन्होंने बताया कि कोई भी भू माफिया तालाब या किसी भी सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
धोबी तालाब पर डाली गई मिट्टी हटा दी गई है। तालाब के रकबे को संरक्षित किया गया है। तालाब के सुंदरीकरण के लिए कार्य योजना बनाने के आदेश अधिशासी अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed