फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal recovery from students in the name of Apar ID

Bareilly News: अपार आईडी के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली

Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from students in the name of Apar ID
बहेड़ी। अपार आईडी बनाने के नाम पर कस्बे व देहात के स्कूल छात्रों से अवैध वसूली हो रही है, जबकि शिक्षा विभाग ने इसको निशुल्क बनाने के निर्देश दिए हैं। छात्रों ने गोपनीय रूप से एसडीएम से मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने जांच कर वसूली करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव से शिकायत की है कि कस्बे व देहात के कई स्कूल अपार आईडी के नाम पर 50 रुपये से लेकर तीन सौ रुपये प्रति छात्र वसूली कर रहे हैं, जबकि शासन व शिक्षा विभाग ने अपर आईडी निशुल्क बनाने के निर्देश दिए हैं। छात्रों ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने इस मामले की शिकायत बीएसए बरेली से की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनके नाम गोपनीय ही रहेंगे। प्रशासन अपने स्तर से छात्रों द्वारा बताए गए स्कूलों की जांच करेगा और वसूली की बात साबित होने पर कार्रवाई करेगा। एसडीएम ने कस्बे के करीब 10 व देहात के 25 स्कूलों के खिलाफ जांच करने के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed