{"_id":"61a7daa230c096121618f962","slug":"illegal-possession-vacated-from-rampur-garden-bareilly-news-bly4678178117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर गार्डन से खाली कराया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर गार्डन से खाली कराया अवैध कब्जा
विज्ञापन
कार्रवाई का विरोध करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की टीम ने बुधवार को की कार्रवाई
बरेली। नगर निगम की टीम ने बुधवार को रामपुर गार्डन से नगर निगम की जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। यहां पिछले कई सालों से कब्जा कर डेयरी खोली गई थी।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण प्रभारी ललितेश सक्सेना, टीम प्रभारी जयपाल पटेल के साथ रामपुर गार्डन पहुंचे। यहां प्लॉट संख्या 6-ए से कब्जा खाली कराया। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की इस जमीन पर नीरज, राजू यादव, टेकचंद, विजय पाल वाल्मीकि, लल्ला अवैध कब्जा कर लंबे समय से डेयरी चला रहे थे। इन लोगों को नगर निगम की ओर से पहले नोटिस जारी किया गया था कि यदि उनकी जमीन है तो नगर निगम के सामने दस्तावेज दिखाएं। नोटिस में जवाब देने की अंतिम तिथि तक वह कोई जवाब नहीं दे पाए। बुधवार को टीम भेजकर कब्जा खाली करा लिया गया। ब्यूरो