फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal occupation of temporary parking spaces, autos and e-rickshaws running in restricted areas

Bareilly News: अस्थायी पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा, प्रतिबंधित क्षेत्र में दौड़ रहे ऑटो व ई-रिक्शा

Sun, 08 Jun 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of temporary parking spaces, autos and e-rickshaws running in restricted areas
बरेली। शहर में अस्थायी ठहराव स्थल और वन-वे ट्रैफिक दोनों ही व्यवस्थाएं फेल हो चुकी हैं। अस्थायी पार्किंग स्थलों पर जहां अवैध कब्जा है, वहीं प्रतिबंधित होने के बावजूद कई जगहों पर ई-रिक्शा व ऑटो घुस रहे हैं। इस वजह से जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। इससे आम लोग परेशान हैं। शनिवार दोपहर की गई पड़ताल में कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज सहित कई ऐसे स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल का बोर्ड लगा मिला, मगर अवैध कब्जे की वजह से वहां वाहन खड़ा करने की जगह ही नहीं थी। सिकलापुर चौराहे से रोडवेज व कोहाड़ापीर से धर्मकांटा मार्ग की ओर प्रवेश निषेध होने के बावजूद ई-रिक्शा व ऑटो फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन

अपराह्न 1:55 बजे
कोहाड़ापीर
कुतुबखाना पुल से प्रेमनगर धर्मकांटा की ओर जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा के लिए वन वे लागू है। शनिवार को यातायात पुलिस और होमगार्ड हवानों की तैनाती के बावजूद वहां प्रतिबंध का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन


अपराह्न 2:00 बजे
श्यामगंज
श्यामगंज से शाहदाना की ओर पुल के नीचे से ई-रिक्शा गुजरने पर प्रतिबंध है। शनिवार को यहां से ई-रिक्शा गुजरते रहे। पास में तैनात पुलिसकर्मी ने भी इन्हें नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न 2:10 बजे
श्यामगंज
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कार्यालय के बाहर ई-रिक्शा के लिए अस्थायी पार्किंग का बोर्ड लगा है। यहां पुलिसकर्मियों की कारें खड़ी नजर आईं।

अपराह्न 2:30 बजे
बरेली कॉलेज चौराहा
पार्किंग के साइन बोर्ड के आस-पास कोई स्थान खाली नहीं दिखा। ई-रिक्शा सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। इन दिनों सीवर की खोदाई की वजह से वहां आधी सड़क बंद है। इसलिए लोगों को दिक्कत हो रही है।

अपराह्न 2:40 बजे
पुराना बस अड्डा
अस्थायी पार्किंग स्थल पर लकड़ी के खोखे और ठेले खड़े हैं। इन पर लोग खरीदारी करते दिखे। यहां से बसें गुजरने के दौरान बार-बार जाम लगता है।

अपराह्न 3:00 बजे
सेटेलाइट बस अड्डा
यहां अस्थायी पार्किंग स्थल के बोर्ड को फ्लैक्सी ने ढक लिया गया है। आसपास अतिक्रमण मुसीबत को और बढ़ा रहा है। यहां से रोज 15 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इस वजह से यहां दिनभर जाम के हालात रहते हैं। ब्यूरो
---
जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। अस्थायी पार्किंग स्थलों पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -तीरथ मधुकर, कटरा चांद खां
जब साइन बोर्ड लगाते हैं तो कुछ दिन व्यवस्था ठीक रहती है। फिर पहले जैसा हाल हो जाता है। अस्थायी पार्किंग व्यवस्था प्रभावी नहीं है। -अंशुल सिन्हा, प्रेमनगर

--

ई-रिक्शा और ऑटो के अस्थायी पार्किंग स्थलों की सूची यातायात पुलिस से लेंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जाएगा। जो स्थान जिस चीज के लिए आरक्षित है, उस स्थान पर वही काम होना चाहिए। -राजवीर सिंह, अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी, नगर निगम

लगातार कार्रवाई हो रही है। अस्थायी पार्किंग का इस्तेमाल न करने वालों के ई-रिक्शा सीज किए गए हैं। इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी। - मोहम्मद अकमल खान, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed