फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal mining continues at night despite complaints

Bareilly News: शिकायत के बाद भी रात में हो रहा अवैध खनन

Wed, 05 Mar 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining continues at night despite complaints
भमोरा। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने की शिकायत की। इसके बावजूद अवैध खनन जारी है। उन्होंने अब कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई खनन माफिया सक्रिय हैं, जो ग्राम पंचायत पंखुनी, कुड्डा, सरदार नगर, बल्लिया, देवचरा में रात होते ही जेसीबी से खनन करना शुरू कर देते हैं। पुलिस की मिलीभगत के चलते सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। साथ ही उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

रात में खनन हो रह है तो अवैध : एसडीएम
इंस्पेक्टर क्राइम भमोरा राजकुमार शर्मा ने बताया कि तीनों स्थानों पर रात में खनन चल रहा है। इसकी इजाजत है। वहीं, एसडीएम आंवला एन राम ने बताया कि रात में खनन की कोई इजाजत नहीं होती है। अगर रात में खनन हो रहा है तो अवैध है। दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed