{"_id":"6a496a0dd9693f4a79035938","slug":"illegal-construction-on-government-land-demolished-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103229-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त
Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। मेंगी नगला गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कराए गए निर्माण पर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलाया। राजस्व टीम ने पुलिस के साथ कार्रवाई की। मौके से सरकारी जमीन को खाली करवाया गया।
गांव के इब्राहिम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कराना शुरू कर दिया था। एसडीएम को शिकायत मिलने पर उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया था। तहसीलदार फरीदपुर प्रशांत अवस्थी के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। अतिक्रमण कर रहे लोगों ने पहले राजस्व टीम की बात नहीं मानी। इसके बाद फरीदपुर थाने से टीम बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। एसडीएम रामजनम यादव ने बताया कि इब्राहिम ने जो अतिक्रमण किया, उसको ध्वस्त करा दिया गया है। जमीन खाली कराई गई है। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।