फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal colony built under the guise of approved colony, 500 families troubled

Bareilly News: स्वीकृत की आड़ में बसा दी अवैध कॉलोनी, 500 परिवार परेशान

Tue, 13 May 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony built under the guise of approved colony, 500 families troubled
बरेली। बीडीए से स्वीकृत कॉलोनी की आड़ में अवैध कॉलोनी बसा दी गई। इस वजह से नाले के पानी की निकासी बंद हो गई है। हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन रही है। इससे स्वीकृत काॅलोनी में रहने वाले करीब 500 परिवार परेशान है। मामले की शिकायत मंडलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर दोहना टोल प्लाजा के पास स्थित पार्क एवेन्यू के वासियों की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, कॉलोनी के गेट से ही रास्ता देकर एक अवैध कॉलोनी (प्रगति कॉलोनी) का निर्माण हुआ है। इसमें 25 से 30 परिवार रहने लगे हैं। इस कारण पार्क एवेन्यू की जलनिकासी बाधित हो गई है। बारिश होने पर चार से पांच दिन में पानी निकल पाता है। नालियों में भी पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

बिल्डर की ओर से दिए आश्वासन के मुताबिक, सड़क, पार्क, ओपन जिम, क्लब हाउस आदि सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सड़कों का पुनर्निर्माण भी नहीं हुआ है, जबकि मेंटेनेंस चार्ज हर माह लिया जाता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कों पर झाड़ू तक नहीं लगती। कॉलोनीवासियाें ने मंडलायुक्त, डीएम, बीडीए उपाध्यक्ष और डीजी इंफ्रा को शिकायती पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में लगे हैं प्री पेड मीटर
शिकायत के मुताबिक, कॉलोनीवासियों के घरों में प्री-पेड मीटर लगे हैं। इसका मेंटेनेंस शुल्क प्रतिमाह लिया जाता है। मेंटेनेंस शुल्क मिलाकर यहां बिजली औद्योगिक दर से भी महंगी पड़ती है। शुल्क नहीं देने पर बिजली बंद कर दी जाती है।

कॉलोनी में समस्याओं का अंबार
कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। यह न तो ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में है, न ही निगम के। अवैध कॉलोनी ने अब जलनिकासी बंद कर दी है। - संजीव कुमार

समस्या का समाधान कॉलोनाइजर कर सकते हैं, लेकिन उन्हीं की मिलीभगत से अवैध कॉलोनी का निर्माण हुआ है। स्वीकृत कॉलोनी के लोग परेशान हैं। - अतुल माथुर

कॉलोनी के नाम पर हमे ठगा गया है। बीडीए से स्वीकृत होने की वजह से यहां भूखंड लिया था, पर अब रहना दूभर हो गया है। समाधान की उम्मीद कम ही है। - शैलेश चंद्र वर्मा


अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। इसमें कॉलोनाइजर भी मिला हुआ है। उसने पल्ला झाड़ लिया और कॉलोनी से ही रास्ता भी दे दिया। यह गलत है। - जितेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed