फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal clinic closed in Shekhapur

Bareilly News: शेखापुर में अवैध क्लीनिक को बंद कराया

Fri, 26 Jul 2024 05:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal clinic closed in Shekhapur
भुता। ग्राम शेखापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर एक अवैध क्लीनिक को बंद करा दिया है। साथ ही झोलाछाप को नोटिस जारी कर चार दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

कस्बा भुता क्षेत्र के ग्राम शेखापुर में अवैध क्लीनिक के संचालन की शिकायत सीएम पोर्टल पर मिली थी। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ईंट-भट्ठा के पास मीरपुर चौराहे पर अवैध क्लीनिक चला रही महिला झोलाछाप रेनू मौर्य के यहां छापा मारा। इस दौरान झोलाछाप के पास कोई डिग्री नहीं मिली। साथ ही प्रतिबंधित दवाइयां क्लीनिक पर पाई गईं।
विज्ञापन

इधर, टीम के साथ क्लीनिक पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अवैध क्लीनिक संचालक से चार दिन के अंदर दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी इसकी जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed