{"_id":"6767332284f18a8d17006e84","slug":"iit-engineers-will-study-the-flow-of-ramganga-river-bareilly-news-c-4-bly1015-545832-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगा नदी के बहाव का अध्ययन करेंगे आईआईटी के अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगा नदी के बहाव का अध्ययन करेंगे आईआईटी के अभियंता
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद शासन ने दी 29.50 लाख रुपये की मंजूरी, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की तैयारी, फरीदपुर को दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल पर हुए हादसे में तीन लोगों ने गंवाई थी जान
बरेली। फरीदपुर-दातागंज के बीच हवा में लटक रहे अधूरे पुल पर हुए हादसे के 28 दिन बाद शासन की नींद टूटी। मॉडल स्टडी के लिए 29.50 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। अब पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर आईआईटी रुड़की के अभियंताओं की टीम नदी के प्रवाह का अध्ययन करेगी। टीम यह बताएगी कि अगले कुछ वर्षों में नदी का बहाव किस ओर होगा। नदी के बहाव का आकलन पूरा होने के बाद ही अधूरे पुल का संपर्क मार्ग बनाने और पुल को पूरा करने की डिजाइन तैयार होगी। इसके लिए शासन से बजट मांगा जाएगा।
24 नवंबर को अधूरे पुल से कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने मॉडल स्टडी के लिए पैरवी तेज कर दी थी। छह माह से लंबित प्रस्ताव को हादसे के 27 दिन बाद मंजूरी मिली। अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने बताया कि मॉडल स्टडी के लिए बजट मिल गया है। बदायूं के अधिशासी अभियंता ने आईआईटी रुड़की के अभियंताओं से बात की है। जल्दी ही सर्वे के लिए टीम आएगी। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अधूरे पुल को पूरा कराने के लिए बजट मांगा जाएगा।
विज्ञापन
आंवला-अलीगंज-गैनी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 28 करोड़ मंजूर
आंवला-अलीगंज-गैनी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 28 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। अब सड़क तीन की जगह साढ़े पांच मीटर चौड़ी हो जाएगी। तीस से अधिक गावों के एक लाख से ज्यादा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं और दस करोड़ आवंटित हो गए हैं। टेंडर निकलकर एक साल में काम पूरा कराया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो