फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   igrs complaint should

अफसर जहां कर रहे हैं काम... वहीं करें रात्रि विश्राम

Sat, 30 Apr 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
igrs complaint should
बरेली। जनसमस्याओं के निस्तारण में औपचारिकता के बजाय प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। जो अधिकारी और कर्मचारी जिस जगह तैनात हैं, उन्हें उसी स्थान पर रात्रि निवास करना होगा। ताकि कार्यों की नियमित पड़ताल की जा सके और गुणवत्तापूर्ण कार्य हाें। भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत पर गहनता से पड़ताल की जाए। अधिकारी, कर्मचारी जो भी दोषी मिलें, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह चेतावनी शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंडलीय विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री एवं बरेली मंडल के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने दी। कहा, विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कोविड रोकथाम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टॉप टेन सूची तैयार करने को कहा। पुलिस को गश्त बढ़ाने, महिला अपराध पर अंकुश लगाने, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के साथ होने वाले अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा ताकि श्रमिक वर्ग परेशान न हो। मंडल में दवा, ऑक्सीजन की उपलब्धता, आपूर्ति, प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के नामांकन, शिक्षण कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सिंचाई व अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति, ऑपरेशन कायाकल्प आदि का अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग का प्रस्तुतीकरण
मंत्री नंदी ने स्कूलों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। बच्चों की शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए ‘एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग बरेली’ कार्यक्रम को सराहा। वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पौधरोपण के लिए स्कूलों, ग्राम सभा और सभी विभागों को तैयारी के निर्देश दिए। पीलीभीत में बाढ़ से संबंधित कार्य के लिए वन विभाग द्वारा लंबित एनओसी के लिए पीलीभीत अधिकारियों को शनिवार को संपर्क करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट स्थिति एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से ट्रेस, ट्रैक, ट्रीट, डाटा फीडिंग, फैसिलिटेशन, ऑक्सीजन प्लांट, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को बताया, जो वादे किए, वेे निभाए
मंडल प्रभारी मंत्री नंदी रात नौ बजे काफिले के साथ भरतौल गांव के जन चौपाल में पहुंचे। उन्होंने सपा, कांग्रेस के वादों को घोषणापत्र बताते हुए भाजपा द्वारा संकल्प पत्र जारी करने की बात कही। कहा, जो संकल्प भाजपा ने 2017 में लिए थे वह पूरे किए हैं। दूसरी बार सरकार बनने पर फिर संकल्प पत्र को पूरा करने का भरोसा दिलाया। यहां ग्रामीणों ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने, फसल काटने देने, गांव में गोशाला का निर्माण कराने आदि ज्ञापन दिए। इनके निस्तारण का आश्वासन दिया। रात दस बजे मंत्री ने गांव के ही एक मजदूर अर्जुन के घर पर सहभोज किया। साथ ही, रात्रि विश्राम भी किया।

प्रभारी मंत्री के साथ मौजूद रहे ये जनप्रतिनिधि, अफसर
इस दौरान राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह, विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, एमपी आर्या, विधायक पूरनपुर बाबू राम पासवान, मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार, एडीजी बरेली जोन राजकुमार, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली रमित शर्मा, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, बीडीए उपाध्यक्ष जोगेन्दर सिंह आदि मौजूद रहे। बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के अधिकारी वर्चुअल तौर पर बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed