फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ignoring the messages, the chaotic crowd was bent on creating chaos.

Bareilly News: संदेशों को नजरअंदाज कर बवाल पर आमादा हो गई थी अराजक भीड़

Sun, 28 Sep 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the messages, the chaotic crowd was bent on creating chaos.
बरेली। आई लव मोहम्मद के समर्थन में शुक्रवार को जुटी भीड़ इस कदर अराजक हो चली थी कि उसने किसी की नहीं सुनी। आईएमसी के पदाधिकारी, धर्मगुरु और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाते रहे। मौलाना तौकीर ने भी संदेश भिजवाया, लेकिन सभी को नजरअंदाज कर खुराफाती बवाल की राहत पर बढ़ते रहे। इसी वजह से श्यामगंज में हालात बेकाबू हुए। तब मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पुलिस ने श्यामगंज की ओर से कालीबाड़ी और साहूगोपीनाथ की ओर तीन लेयर में रस्से के साथ बैरिकेडिंग की थी। पुराने शहर से आने वाले राहगीर गांधी उद्यान की ओर होकर निकल रहे थे। अपराह्न तीन बजे इस्लामिया मैदान की ओर माहौल खराब होने की सूचना पर पुलिस ने श्यामगंज में भीड़ को रोक दिया। यहां दबाव बढ़ा तो नौमहला मस्जिद से आए एक मौलाना ने मौलाना तौकीर रजा खां का संदेश सुनाया।
विज्ञापन

आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान ने मौलाना तौकीर का हवाला देते हुए लोगों से घर जाने की अपील की। सूफी टोला के पार्षद मोहम्मद लईक ने भी मौलाना का संदेश जनता को दिया, लेकिन फल मंडी के पास भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी हंगामे के बीच वहां पहुंचे एसएसपी अनुराग आर्य ने भी भीड़ से घर जाने के लिए कहा। इसके बावजूद भीड़ ने पुलिस पर हावी होने की कोशिश की। गाली-गलौज करते हुए खुराफाती आगे बढ़ने लगे। तब एसएसपी के निर्देश पर बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना काे बुलाने पर अड़े रहे उपद्रवी
आईएमसी नेता नदीम खां और अनीस के आने के बाद भीड़ लौटने लगी थी। इसी दौरान पुलिस की वीडियोग्राफी में कैद हुए चार लोगों ने भीड़ को दोबारा उकसा दिया। नतीजा, फल मंडी के पास भीड़ रुक गई। मौलाना तौकीर को बुलाने पर अड़ गई। समझाने पर दोबारा लोग लौटने लगे तो खुराफातियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed