{"_id":"92f479890f824331d65e6fb3a29218aa","slug":"igcl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल देव की लाइट से रोशन होगा स्टेडियम, ऋतिक बांटेंगे टीशर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल देव की लाइट से रोशन होगा स्टेडियम, ऋतिक बांटेंगे टीशर्ट
बरेली
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंडियन क्रिकेट ग्रामीण लीग के लिए बरेली में तैयारियां तेज हो गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड को चमकाया जा रहा है। रात में मैच के लिए फ्लूड लाइट्स शुक्रवार से लगाई जाएंगी। विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की देव लाइट्स कंपनी फ्लूड लाइट्स लगाने को आएगी। खिलाड़ियाें को टीशर्ट बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की कंपनी एचआरके वितरित करेगी।
स्टेडियम में पिच बनाने से लेकर वहां घास को भी बिल्कुल एक साइज दिया जा रहा है। बैठने के लिए स्टेडियम के चारो ओर सीढ़ियाें की सफाई हो रही है। इनकी रंगाई पुताई भी चल रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिल्ली से कपिल देव की देव लाइट्स कंपनी फ्लूड लाइट्स लगाने को आएगी। स्थायी पोल स्टेडियम में नहीं लगाए जा सकते हैं, इसलिए यहां क्रेेन के माध्यम से लाइट लगाए जाएंगे। लाइट की क्षमता उठाने के लिए जेनरेटर भी लगेंगे। खिलाड़ियाें को क्रिकेट की टीशर्ट बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की कंपनी बांटेगी।
- डीएम व मेयर ने किया स्टेडियम का दौरा
बुधवार को जिलाधिकारी के साथ नगर निगम और मुख्य विकास अधिकारी स्टेडियम के दौरे पर पहुंच गए। यहां उन्हाेंने तमाम जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड कहां बनाया जाए इसको लेकर माकूल जगह की तलाश की जा रही है। यहां से उन्हाेंने पुलिस लाइन में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
- हुमा कुरैशी बिखेर सकती हैं जलवे
आईजीसीएल में सितारों के नामाें को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। बताया जा रहा है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी आईजीएसएल में आ सकती हैं। इनके साथ दो अन्य अभिनेताआें के नामाें पर चर्चा हो रही है। बता दें कि हुमा कुरैशी ने एक दी डायन और डेढ़ इश्किया फिल्म में भी अदाकारी की है।