फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ig order

माहौल खराब करने वाले जेल जाएंगे: आईजी

Wed, 15 Jul 2015 12:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 15 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आईजी विजय सिंह मीना ने कहा कि ईद और सावन के महीने में किसी भी हाल में माहौल खराब नहीं होना चाहिए। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आकर उन्हें जेल भेजने का काम करे। छोटे से छोटे विवादों को हल्के में लें, ताकि आम आदमी शांतिपूर्वक त्यौहार मना सकें।
विज्ञापन

जोनल सभागार में अधिकारियों की मीटिंग में उन्होंने कहा कि जोन में बरेली के अलावा मुरादाबाद, संभल भी संवेदनशील है। यहां के अफसरों को खासतौर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा भी किसी जिले में सांप्रदायिक विवाद नहीं होना चाहिए। शांति समितियों की बैठक करके अभी से लोगों की परेशानियों का पता कराकर उनका समाधान करा लें। जुमा अलविदा और ईद की नमाज के दिन पुलिस कर्मियों को एलर्ट रखना है। नमाज के बाद लोग जब तक घर नहीं पहुंचे पुलिस बल ड्यूटी नहीं छोड़ेगा। ग्रामीण इलाके के हर गांव के करीब 8-10 जिम्मेदार लोगों के पुलिस के पास मोबाइल नंबर होने चाहिए। जाम की स्थिति कहां हो सकती है, अभी से उसकी भी तैयारी कर लें। काबड़ियों के आने-जाने वाले मार्गों को अभी से देखकर विवादों का समाधान करा लें। कावंड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होने चाहिए। इस मौके पर डीआईजी आरकेएस राठौर, एसएसपी धर्मवीर यादव, एसएसपी बदायूं सोमित्र यादव, एसपी शाहजहांपुर बबलू कुमार, एसपी पीलीभीत जेके शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed