{"_id":"61785479b86c4279754ec2b1","slug":"if-you-want-to-defeat-bjp-then-all-secular-parties-should-unite-shivpal-bareilly-news-bly46416628","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हराना है तो एकजुट हों सभी सेकुलर पार्टियां : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हराना है तो एकजुट हों सभी सेकुलर पार्टियां : शिवपाल
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते शिवपाल यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवर्तन रथयात्रा लेकर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नरियावल में की सभा
कहा- देश के पीएम और यूपी के सीएम दोनों ही बोलते हैं सफेद झूठ
किसानों को गाड़ियों से रौंदा जा रहा और भाजपा इसे विकास बता रही
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह सभी सेकुलर पार्टियों का आह्वान कर रहे हैं कि भाजपा को हराना है तो एक हो जाओ। भाजपा ने देश और प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। किसान, मजदूर, व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को गाड़ियों से रौंदा जा रहा है और भाजपा इसे किसानों का विकास कह रही है। शिवपाल मंगलवार को परिवर्तन रथयात्रा लेकर यहां पहुंचने के दौरान नरियावल में सभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से शुरू हुई है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात के अलावा बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों से होती हुई बरेली पहुंची है। अभी तक की यात्रा बता रही है कि प्रदेश में परिवर्तन तय है। इस बार सत्ता परिवर्तन की मुख्य धुरी प्रसपा होगी। कहा, भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। काला धन लाने का झूठा वादा किया। सभी के खाते में 15 लाख भेजने का झूठ बोला। सौ दिन के अंदर भ्रष्टाचार खत्म करने, नौजवानों को नौकरी देने, किसानों को खुशहाल करने का झूठा वादा करके हर वर्ग को छला है। यानी भाजपा में पीएम से लेकर यूपी के सीएम तक सभी सफेद झूठ बोलते हैं। अब चाय पीने पर भी 18 फीसदी जीएसटी लग रहा है। घर में दावत दो तो 28 फीसदी जीएसटी देना पड़ता है।
महंगाई का जिक्र करते हुए शिवपाल ने कहा कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। एक साल में बिजली के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सभी के सामने है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। छोटे कारोबार बंद हो रहे हैं, कारोबारी बर्बाद हो रहे हैं सिर्फ अडाणी-अंबानी आगे बढ़ रहे हैं। शिवपाल ने जनता से वादा किया कि उनकी सरक ार बनी तो तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे। हर स्नातक नौजवान को नौकरी दी जाएगी। जिसे नौकरी नहीं मिलेगी, सरकार उसे पांच लाख रुपये स्वरोजगार के लिए देगी।
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने खुद मंत्री रहते हुए किसानों की समस्याआें को प्रमुखता से निस्तारित किया। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया। आज प्रदेश को शिवपाल जैसे नेता के नेतृत्व की जरूरत है। इसके बाद यात्रा का सेटेलाइट पर स्वागत किया गया। यात्रा यहां पीलीभीत बाईपास स्थित गोल्डन फार्म में रात्रि विश्राम करेगी। बुधवार सुबह साढे़ नौ बजे शहर में भ्रमण करने के बाद रामपुर रवाना होगी। सभा को प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मलखान यादव, प्रवक्ता रविंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।
वीरपाल को बिथरी से घोषित किया प्रत्याशी
शिवपाल सिंह यादव ने मंच से ही कार्यकर्ताआें से पूछा कि बिथरी चैनपुर से किसे चुनाव लड़ना चाहिए, आप लोग बताएंगे या मैं बताऊं। इस पर कार्यकर्ताओं ने वीरपाल सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए तो शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इन्हें जिताने की तैयारी शुरू करिए, अब आप लोगों ने नाम लिया है तो यही आपके प्रत्याशी हैं।