Bareilly: 'बंटोगे तो कटोगे...यह अखंड भारत का अटल सत्य', महामंडलेश्वर सच्चिदानंद पशुपति ने दिया बयान
महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे अखंड भारत का अटल सत्य है। उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा का समर्थन भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि बंटोगे तो कटोगे, एक वाक्य भर नहीं है। यह अखंड भारत का अटल सत्य है। इस बीच उन्होंने सनातन एकता यात्रा का समर्थन करते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की।
स्वामी सच्चिदानंद पशुपति ने इस दौरान मौलाना शहाबुद्दीन रजवी द्वारा धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भी आपत्ति जताई। सीबीगंज स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन की ओर से सनातन एकता यात्रा की वजह से दंगा होने के बयान का वह जवाब देने बरेली आए हैं।
Sambhal Violence: आरएसएस के प्रचारक बोले- चुनाव में हारे लोगों की देन है संभल हिंसा; सपा सांसद पर भी बरसे
उन्होंने कहा कि बरेली के मौलाना तौकीर रजा हों या शहाबुद्दीन यह हमेशा भड़काऊ बयान देते आए हैं। बरेली हमारे नाथों के नाथ की नगरी है। यह देव भूमि है। यहां से हिंदू सनातनियों के विरोध में एक शब्द भी बोलना अब उनको महंगा पड़ सकता है।
सनातन हिंदू एकता यात्रा में होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि भारत सरकार पर दबाव बनाकर सनातन बोर्ड और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराया जाना चाहिए। वह भी 28 और 29 नवंबर को सनातन हिंदू एकता यात्रा में सम्मिलित होंगे। एक जनवरी को मथुरा से मां यमुना का जल लेकर 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद महर्षि महेश योगी जन्मोत्सव पर दिल्ली तक सनातन हिंदू एकता यात्रा और मां यमुना के शुद्धिकरण के लिए पदयात्रा करूंगा।