फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the return on the Pakistani border, was fouled

सीमा पर माहौल खराब हुआ तो लौटने लगे पाकिस्तानी

Tue, 04 Oct 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 04 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
दिन पर दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण खराब हो रहे माहौल के कारण पाकिस्तानी नागरिक समय से पहले अपने देश को वापस हो रहे हैं। भारत सरकार भी उनके बरेली सहित देश के सभी शहरों में प्रवास पर चौकसी बरते हुए है। दो सप्ताह पहले बरेली पाकिस्तान के करांची शहर से बरेली आए शकील और उनकी मांग फरहा वापस लौट गईं, हालांकि उनके पास पूरे एक महीने तक बरेली में रहने का बीजा था। ये दोनों बाल अहमद अली तालाब में अपने चाचा सलीम के यहां 20 साल बाद आए थे।
विज्ञापन

करांची के शकील और उनकी मां फरहा बरेली आने से पहले चंदौसी में पांच दिन जामा मस्जिद के पास रिश्तेदारी में रुके थे। वहां से बरेली आए थे। यहां पर उनका करीब एक महीने तक रुकने का इरादा था। जब यह पाकिस्तान से चले थे, तब सीमा पर किसी भी तरह का विवाद नहीं था। दिल्ली आते ही उन्हें पता चला की उड़ी में आतंकी हमला हो गया। उसी के बाद सीमा पर हालात खराब होते चले गए। दो अन्य पाकिस्तानी नागरिक बरेली से अपने देश के लिए रवाना हो गए हैं। अब अधिकृत रूप से बरेली में कोई भी भारतीय नागरिक नहीं है। संकेत मिले हैं कि भविष्य में हालात ठीक होने तक शायद ही कोई पाकिस्तानी नागरिक बरेली आए। क्योंकि दूतावास को स्पष्ट आदेश हैं कि ज्यादा ही जरूरी हो तभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने का बीजा दिया जाए। इसी तरह के आदेश पाकिस्तान दूतावास को भारत से पाकिस्तान भेजने के बारे में बीजा जारी करने के मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed