फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the rent is reduced, then the spinning mill will go

किराया कम हो तो चल जाएगी कताई मिल

Tue, 09 Jan 2018 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Jan 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मेहरबानी से ही बहेड़ी की सहकारी कताई मिल चालू हो सकती है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। सीएम के आश्वासन के बाद विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार ने डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह के मुलाकात करके मिल समेत कई मुद्दों पर चर्चा करके पॉजिटिव रिपोर्ट देने का अनुरोध किया।  
विज्ञापन

प्रदेश की 14 कताई मिलों में से दो उत्तराखंड चली गईं हैं। बाकी कताई मिलों में बहेड़ी की हालत सबसे अच्छी है। पिछले दिनों देश के एक बड़े कारोबारी ने कताई मिल चलाने के लिए तीन करोड़ रुपये लगाकर मशीनों को अपडेट करा दिया था। सरकार से अनुबंध भी हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से मिल चालू नहीं हो पाई। बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार मिल चालू कराने को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने सीएम से मुलाकात कर अनुरोध किया कि सरकार ने मिल का किराया 15 लाख रुपये तय किया है, जो बहुत ज्यादा हैै। किराया घटाकर 10 से 5 लाख रुपये के बीच करने पर मिल चलाने के लिए कोई भी कारोबारी मिल सकता है। उन्होंने डीएम को बताया कि मुख्यमंत्री का बहेड़ी कताई मिल को लेकर पॉजिटिव रुख है। डीएम ने विधायक को मिल के संबंध में सीएम को सही फीडबैैक देने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed