फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the patient comes from the village then the vaccine should be returned only

गांव से मरीज आए तो वैक्सीन लगाकर ही लौटाया जाए

Tue, 26 Dec 2017 01:48 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 26 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
If the patient comes from the village then the vaccine should be returned only
बैठक करते राजेश्‍ा अग्रवाल
 जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी चल रही है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र से आने वालों का वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। यह खबर अमर उजाला में छपी तो वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने संज्ञान लेकर सीएमओ से पूरे मामले की जानकारी ली। सख्त निर्देश दिए कि देहात क्षेत्र में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए ताकि मरीजों को जिला अस्पताल न आना पड़े। साथ ही देहात के जो मरीज यहां आते हैं उन्हें भी बिना वैक्सीन लगाए न लौटाया जाए।  
विज्ञापन

इस समय प्रदेशभर में एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत चल रही है। जिला अस्पताल प्रशासन ने लोकल पर्चेज के माध्यम से करीब पांच सौ वायल मंगवाई हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए न सिर्फ शहर, बल्कि ग्रामीण इलाकों के मरीज भी पहुंच गए। वायल कम होने से हंगामा होने लगा। इस पर अस्पताल प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को बताया गया कि गांव में ही वैक्सीन उपलब्ध है, इसलिए शहर आने की जरूरत नहीं है। इस पर ग्रामीण सीएमओ के पास पहुंचे थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला से जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि मंत्री ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी मरीज को वैक्सीन लगाने से मना नहीं किया जा सकता है। वह कहीं भी इसे लगवा सकता है। गांव में भी वैक्सीन का इंतजाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed