फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the insistence of marriage, the girlfriend was strangled to death

शादी की जिद की तो प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला

Tue, 28 Jul 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
If the insistence of marriage, the girlfriend was strangled to death
आरोपी जाबिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दातागंज से परिवार छोड़कर युवक के साथ सप्ताह भर पहले आई थी महिला
विज्ञापन

खुद थाने पहुंचा आरोपी, कहा- कुछ ही दिन साथ रखने को लाया था बरेली

बरेली। सप्ताह भर पहले ही जिस प्रेमी के साथ एक महिला बदायूं के दातागंज में अपना परिवार छोड़कर भाग आई थी, उसी प्रेमी ने रविवार देर रात उसे गला दबाकर मार डाला। महिला की चीखें सुनकर मकान मालिक उसे बचाने पहुंचा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। मकान मालिक से हाथापाई करके भागे प्रेमी ने बाद में थाने जाकर समर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका इरादा महिला को कुछ दिन साथ रखकर छोड़ देने का था लेकिन वह शादी की जिद करने लगी। उसे परेशान होकर उसकी हत्या करनी पड़ी।
बारादरी के सूफीटोला इलाके में रहने वाले जफर हुसैन ने बताया कि 23 जुलाई को उन्होंने दातागंज के गौस नगर मोहल्ले में रहने वाले जाबिर को अपने मकान में कमरा किराए पर दिया था। साथ आई महिला गुड़िया को उसने अपनी पत्नी बताया था। दोनों में पहले ही दिन से लगातार झगड़ा हो रहा था। रविवार रात दो बजे गुड़िया के चीखने की आवाजें आईं तो वह अपने दूसरे किराएदार के साथ जाबिर के कमरे में पहुंचे। जाबिर उसका गला दबा रहा था। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथापाई करके भाग निकला। गुड़िया दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने जाबिर की तलाश शुरू की लेकिन कुछ देर बाद उसने खुद थाना बारादरी आकर समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

जाबिर ने पुलिस को बताया कि वह कबाड़ी है। कुछ दिन पहले ही गुड़िया से उसकी मुलाकात हुई थी। उसका मायका शहर के सराय खाम इलाके में है।शादी की जिद कर रही गुड़िया ने झगड़ा करके उसे इतना गुस्सा दिला दिया कि उसने उसका गला दबा दिया। जाबिर ने बताया कि गुड़िया के चार बच्चे हैं। पति प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने भाई की सगाई के बहाने बच्चे लेकर मायके चली आई थी। फिर उसके साथ बरेली आ गई। पुलिस ने जफर हुसैन से तहरीर लेकर जाबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed