{"_id":"619aa5fa179e1820551e1cb0","slug":"if-the-demands-are-not-met-the-power-supply-will-come-to-a-standstill-bareilly-news-bly4667952193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी गईं तो ठप कर देंगे बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी गईं तो ठप कर देंगे बिजली सप्लाई
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश के दिन भी बिजली संविदा कर्मियों की जारी रही हड़ताल
पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारी कर रहे हैं मांगों को लेकर प्रदर्शन
बरेली। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मचारी संघ के कर्मियों का प्रदर्शन रविवार को अवकाश के दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई जगहों पर फाल्ट की शिकायतें आने पर सही नहीं हो सकी।
मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया ने कहा कि हम सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर संविदा कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कहा कि अगर समय रहते हुए उन सभी लोगों की समस्याओं को समाधान नहीं किया गया तो वह बिजली बाधित करने का भी कार्य करेंगे। जिला संगठन मंत्री जहीर खान ने कहा कि हमारी स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता के यहां पर पूर्व में आंदोलन हुआ। कहा गया कि आंदोलन खत्म कर दो समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर प्रकाश, रूपचंद, रामचंद्र, विशाल, कौशल, राहुल शर्मा, अजय नारायण शर्मा, नदीम, निजाम समेत अन्य मौजूद रहे।