फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the daughter grew up, then the dear father made bars.

बेटी बड़ी हुई तो प्यारे पापा ने सलाखें लगवा दीं

Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
If the daughter grew up, then the dear father made bars.
‌िपपि्र्रियंका चाोपड़ा

विज्ञापन
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय के झंडे गाड़ने वाली बरेली की बेटी प्रियंका चोपड़ा मौसम की खराबी की वजह से रविवार को शहर तो नहीं आ पाईं। उन्होंने इस पर अफसोस जताते हुए अपने प्रशंसकों और शहर के लोगों को वीडियो के जरिये संदेश भेजा। इस वीडियो मेसेज में उन्होंने बरेली और अपने पिता डॉ. अशोक चोपड़ा से जुड़ीं तमाम यादें साझा की हैं। इसी में एक जगह भावुक होते हुए प्रियंका ने कहा है, ‘मुझे याद है कि पापा ने सिटी स्टेशन वाले घर पर सलाखें लगवा दी थी, क्योंकि मैं बड़ी हो रही थी’। 

पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से पहले दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने की घोषणा की गई थी। इसे ग्रहण करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को रविवार को बरेली आना था। न्यूयार्क से दिल्ली पहुंची प्रियंका खराब मौसम के चलते बरेली नहीं आ सकीं। दीक्षांत समारोह में भी लोग प्रियंका का इंतजार करते रहे। दो घंटे तक चले कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केशव अग्रवाल ने घोषणा की कि प्रियंका नहीं आ रही हैं, लेकिन उनका वीडियो मेसेज आ गया है। उसे स्क्रीन पर चलाया गया। अपने संदेश में प्रियंका ने कहा, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है कि वह खराब मौसम की वजह से बरेली नहीं आ सकीं, लेकिन संस्थान द्वारा दिए सम्मान से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं। उनका इस अद्भुत शहर से जुड़ाव और मजबूत हो गया है। बोलीं, बचपन से ही बरेली से उनकी खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हुई हैं। चाहे बटलर प्लाजा का पान हो, या बीआई बाजार की जलेबी। यहां की चाट और मिल्क शेक हो या पापा का म्यूजिकल नाइट तंबोला। आर्मी स्कूल, सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज, बरेली क्लब की धूप...सब कुछ याद है। बैरक रोड पर साइकिल चलाना भी आज तक नहीं भूली हैं। उन्होंने कहा कि जो ग्रेजुएट हुए हैं उनके पास ज्ञान की शक्ति है, जिससे वह देश के चैंपियन बन सकते हैं। अफसोस जताया कि वह अपनी दीक्षांत कैप तो नहीं उड़ा सकतीं लेकिन सभी के जज्बे के साथ हैं। वादा किया कि जल्द बरेली आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed