फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If opposed to having a relationship before marriage, then asked for ten lakh rupees and a car

Bareilly News: शादी से पहले संबंध बनाने का विरोध किया तो मांगे दस लाख रुपये और कार

Mon, 15 May 2023 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 May 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
If opposed to having a relationship before marriage, then asked for ten lakh rupees and a car
अलीगंज। किसान की बेटी ने शादी से पहले घर से बाहर आकर मिलने और संबंध बनाने का विरोध किया तो एक फौजी ने दस लाख रुपये व कार देने की शर्त रखकर शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव के एक किसान ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी छह माह पहले देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव शरीफनगर में तय की थी। लड़का सेना में जवान है। रिश्ता तय होने के बाद 14 दिसंबर, 2022 को तिलक समारोह की रस्म भी पूरी हो गई। उसने सामर्थ्य के मुताबिक ढाई लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चेन और अन्य सामान लड़के वालों को दिया। शादी 14 मई 2023 को होनी तय हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच फरवरी, 2023 को लड़के वालों ने लड़की के पिता को बुलाया और दहेज देने की बात की। किसान ने यूकेलिप्टस और भैंसें बेच दी और आठ लाख रुपये लड़के के पिता को दे दिए। पांच फरवरी को लड़के ने युवती को मोबाइल दिया और उससे वीडियो कॉल के जरिये बातें करने लगा। शादी से पहले ही उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। घर से बाहर आकर मिलने को कहा। युवती ने विरोध करते हुए मना कर दिया। इसके बाद सभी ने एकराय होकर शादी में दस लाख रुपये तथा कार की मांग करने लगे। कहा कि अगर ये दहेज नहीं दिया रिश्ता खत्म।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने लड़के वालों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अड़े रहे। जब उनसे दिया गया सामान व नकदी लौटाने को कहा तो बेटी को बदनाम और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed