फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If I have committed any sin I sincerely apologize says Maulana Tauqeer Raza

Bareilly News: ‘मुझसे गुनाह हुआ तो मैं दिल से माफी मांगता हूं’, मौलाना तौकीर रजा का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 17 Feb 2024 11:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2024 11:08 AM IST
सार

बरेली में करीब दो सप्ताह पहले का मौलाना तौकीर रजा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने लोगों को पहले आगाह करते दिखे और एकजुट रहने की अपील की। बाद में कहते हैं कि मुझसे कोई गुनाह हुआ है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं, अल्लाह मेरी तौबा कुबूल फरमाए। 

विज्ञापन
If I have committed any sin I sincerely apologize says Maulana Tauqeer Raza
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मुझे मेरे लोगों ने देवबंदी करार दे दिया, मगर तुम लोग बेईमानी की जिंदगी जीने को मजबूर हो। जन गण मन करने वाले, योग और सूर्य नमस्कार करने वाले लोग हो। शरीयत के खिलाफ काम करते हो। तुम पर कुफ्र (शरीयत के खिलाफ) लागू नहीं होता। क्या सब कुफ्र का ठेका मेरे ऊपर है।' ये बोल इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के हैं। वह ये बातें एक वायरल वीडियो में कह रहे हैं। उनके कार्यालय से पता चला कि यह वीडियो करीब दो सप्ताह पुराना है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में मौलाना कह रहे हैं कि तुम लोग अपने गिरेबां में झांको कि तुमने कितना कुफ्र किया है। यह आदेश भी आने वाला है कि तुम्हें अपने मदरसों में रामायण पढ़ानी होगी। अगर तुम लोग अभी भी नहीं निकले तो कल बहुत खराब हालात होने वाले हैं। 
विज्ञापन


'...इससे बेहतर तुम मर जाओ'
इसलिए तुमको निकलना पड़ेगा, इस वक्त पर भी नहीं निकले तो तुम मर जाओ इससे बेहतर है। यह बात वह अपने समाज के लोगों को एक संदेश के तौर पर कहते दिखाई दे रहे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि कहीं मुझसे कोई गलती हो गई है। जाने-अनजाने में कोई गलत जुमला या शरई गिरफ्त वाली बात हो गई। कोई गुनाह हुआ है तो मैं उससे तौबा करता हूं। दिल से माफी मांगता हूं। अल्लाह मेरी तौबा कुबूल फरमाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नौ फरवरी के कार्यक्रम से पहले उन्होंने एक प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। इससे पहले उन्होंने मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों से चर्चा कर साथ आने की अपील की थी। यह बातें उसी अपील के दौरान का हिस्सा हैं।

इस वीडियो पर मौलाना तौकीर रजा खां का कहना है कि 15-20 दिन पुराना वीडियो है। अब इस पर मैं क्या बयान दूं। यह उस वक्त की ही बात है। सबकुछ कहा हुआ तो वीडियो में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed