फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If HSRP is not installed on the vehicle by 30 June fine will be imposed in Bareilly

HSRP: गाड़ी पर इस तारीख तक नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो लगेगा भारी जुर्माना; ऐसे करें आवेदन

Sun, 19 May 2024 07:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2024 07:53 AM IST
सार

अगर आपने अब तक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाई तो 30 जून तक जरूर ये काम करा लें। इसके बाद व्यापक स्तर पर अभियान शुरू होगा। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न होने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन
If HSRP is not installed on the vehicle by 30 June fine will be imposed in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में 3.79 लाख से ज्यादा वाहन बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के ही दौड़ रहे हैं। इन्हें अब अंतिम मौका दिया गया है। 30 जून तक एचएसआरपी न लगवाने पर पकड़े जाने वाले वाहन स्वामियों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। 

विज्ञापन


बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे वाहनों में बड़ी संख्या व्यावसायिक वाहनों की भी है, जबकि इनमें एचएसआरपी लगवाने की समयसीमा फरवरी 2024 तक ही थी। सरकार ने एक अप्रैल 2019 से सभी प्रकार के वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य कर दी थी। 
विज्ञापन


एक अप्रैल 2019 के बाद खरीदे जाने वाले वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही एचएसआरपी जारी की जाने लगी, इससे पहले खरीदे गए वाहनों पर एचएसआरपी वाहन स्वामियों को ही लगवानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इतने वाहनों पर लगी एचएसआरपी
जिले में 9,03,814 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें अब तक 5,23,854 वाहनों स्वामियों ने ही वाहनों पर एचएसआरपी लगवाई है। अब भी जिले में 3,79,960 वाहन बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे वाहनों में 80 फीसदी दुपहिया वाहन हैं। कई बार समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद भी वाहन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
दोपहिया वाहन पर एचएसआरपी लगवाने के लिए 500 और चार पहिया वाहन के लिए 1200 रुपये निर्धारित हैं। एचएसआरपी के लिए वाहन स्वामी  http://www.siam.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान करके वाहन स्वामी प्लेट नजदीकी वाहन शोरूम और वर्कशॉप पर डिलीवर करा सकते हैं। 
 

अब तक 597 व्यावसायिक वाहनों पर कार्रवाई
व्यावसायिक वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने की समयसीमा खत्म होने के बाद परिवहन विभाग ने अब ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 597 व्यावसायिक वाहनों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। 30 जून के बाद व्यापक स्तर पर अभियान शुरू होगा। 

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि सभी वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य है। 30 जून तक एचएसआरपी न लगवाने वाले वाहन स्वामियों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। जिले में अब भी 3.97 लाख वाहन स्वामियों ने एचएसआरपी नहीं लगवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed