फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Identity card with QR code will tighten the noose on illegal vendors

Bareilly News: अवैध वेंडरों पर शिकंजा कसेगा क्यूआर कोड वाला पहचानपत्र

Sat, 09 Aug 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Identity card with QR code will tighten the noose on illegal vendors
बरेली। रेलवे स्टेशनों पर खानपान के सामान की खराब गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतों पर अंकुश लगाने और गुणवत्ता निगरानी के लिए रेलवे अवैध वेंडर्स पर शिकंजा कसेगा। वेंडरों व स्टॉल संचालकों के लिए मानकीकृत पहचानपत्र जारी किए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। जल्द वेंडर्स के गले में क्यूआर कोड वाला पहचानपत्र दिखेगा।
विज्ञापन

आईडी कार्ड पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही वेंडर का पूरा ब्योरा स्मार्टफोन की स्क्रीन पर आ जाएगा। रेलवे स्टेशन परिसर या ट्रेनों में कोई भी वेंडर बिना पहचानपत्र के खानपान की सामग्री नहीं बेच सकेगा। इससे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदारी सीधे तय हो सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विक्रम सिंह ने सभी रेल मंडलों के स्टेशनों और ट्रेनों में कार्यरत रेलवे व आइआरसीटीसी के अधिकृत विक्रेताओं, वेंडरों, सहायकों, लाइसेंस धारकों और उनके कर्मचारियों के लिए मानकीकृत आईडी कार्ड जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडर को दिए जाने वाले पहचानपत्र पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने से वेंडर का नाम, आधार संख्या, मेडिकल फिटनेस स्टेटस, पुलिस सत्यापन समेत सभी जानकारियां मिल सकेंगी।

अब तक रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में वेंडरों की पहचान सुनिश्चित न होने से अवैध वेंडर भी धड़ल्ले से खानपान की सामग्री बेचते रहते हैं। नई व्यवस्था से इस पर अंकुश लगेगा और यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाला खाने-पीने का सामान मिल सकेगा। मुरादाबाद और इज्जतननगर मंडल के सभी स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू करने के लिए काम शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed