फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ideal boxes will be installed in schools, children will share innovations

Bareilly News: स्कूलों में लगेंगे आइडियल बॉक्स, बच्चे साझा करेंगे नवाचार

Wed, 10 Jul 2024 06:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Ideal boxes will be installed in schools, children will share innovations
बरेली। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत ऑनलाइन नामांकन शुरू हो चुके हैं। इसका उद्देश्य 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के कक्षा 6 से 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए स्कूलों में आइडियल बॉक्स लगाए जाएंगे। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह की ओर से सभी राजकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय को पत्र जारी किया गया है। प्रत्येक विद्यालय को वेबसाइट के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में नामांकन का लक्ष्य दो लाख निर्धारित किया गया है। स्कूलों में आइडियल बॉक्स लगाया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राएं अपने आइडिया बॉक्स में डाल सकेंगे। इस बॉक्स का शिक्षकों की ओर से परीक्षण किया जाएगा। बेहतर आइडिया को चयन कर अपलोड किया जाएगा। सभी जिलों में नोडल अधिकारी और मोटिवेशनल अध्यापक (विज्ञान) नामित किए जाएंगे, जिन्हें एनआईएफ गांधीनगर गुजरात भेजा जाएगा। जिन विद्यार्थियों का नामांकन किया जाना है। उनके खाते खुलवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चयनित विद्यार्थियों को धनराशि का भुगतान किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed