फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ice cream vendor dies due to electric shock

Bareilly News: करंट से आइसक्रीम विक्रेता की मौत

Fri, 22 Aug 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ice cream vendor dies due to electric shock
भमोरा। क्षेत्र के ग्राम कटका भरत में बृहस्पतिवार की रात खंभे में करंट की चपेट में आकर 48 वर्षीय आइसक्रीम की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्राम कटका भरत निवासी फुल सिंह बुधवार शाम अपनी साइकिल घर के बराबर विद्युत खंभे के पास खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद साइकिल अंदर खड़ी करने को उठाई तो वह करंट की चपेट में आ गए। इससे फुल सिंह की मौत हो गई। फुल सिंह आइसक्रीम बेच कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पत्नी रामवती का रो-रो कर हाल बेहाल है। फुल सिंह को चार लड़की व दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed