फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I wish... to have a convent level school in every block

मेरी ख्वाहिश... हर ब्लॉक में हो कॉन्वेंट स्तर का एक स्कूल

Sun, 04 Jul 2021 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
I wish... to have a convent level school in every block
कलक्ट्रेट में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद भाजपा की रश्मि पटेल के साथ ख़ुशी जाहिर करते केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप व अन्य विधायक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद रश्मि पटेल ने गिनाईं प्राथमिकताएं

विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचन की घोषणा के बाद अमर उजाला ने रश्मि पटेल से बातचीत की तो शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की उनकी ख्वाहिश उभरकर सामने आई। उन्होंने कहा कि वैसे तो मुख्य मुद्दा सिर्फ विकास रहेगा लेकिन उनका प्रयास यह भी होगा कि जिले के हर ब्लॉक में कॉन्वेंट स्तर का एक स्कूल दिया जाए। भाजपा और जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगी। सुनिश्चित करेंगी कि जिला पंचायत क्षेत्र की सड़कें अच्छी हो ताकि उनका कार्यकाल याद रखा जाए।

सवाल: कहा जाता है कि महिलाएं चुनाव में सिर्फ चेहरा होती हैं, जीतने के बाद कुर्सी पुरुष चलाते हैं?

जवाब: ये सब बीते जमाने की बातें हो गई हैं। हो सकता है कि ऐसा कहा जाता हो लेकिन ऐसा है नहीं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, पढ़ी-लिखी हैं इसलिए खुद फैसले ले रही हैं। राजनीति से लेकर सिविल सर्विस तक तमाम क्षेत्रों में सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। जिला पंचायत चलाने में यदि कहीं दिक्कत होगी तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह ली जाएगी। सभी के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

सवाल: आपका प्रमुख एजेंडा क्या होगा?

जवाब: भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है तो जाहिर सी बात है कि विकास का मुद्दा प्राथमिकता में हमेशा रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चे बेहतर शिक्षा हासिल करने शहर आते हैं। प्रयास होगा कि हर ब्लॉक में कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर एक-एक स्कूल हो जहां बच्चे अच्छी शिक्षा ले सकें। इसके अलावा बेहतर सड़कें और सफाई व्यवस्था पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: आगे विधानसभा चुनाव है, क्या चुनौती मानती हैं?

जवाब: भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार विकास के नए आयाम रोज स्थापित कर रही हैं। कोरोना काल में दोनों सरकारों ने बेहतर तरीके से चीजों को संभाला है। इससे जनता खुश है। लिहाजा कोई चुनौती नहीं है। 2022 में फिर भाजपा की सरकार आएगी।

सवाल: दूसरी बार भाजपा के हिस्से में अध्यक्ष की कुर्सी आई है, दबाव मानती हैं?

जवाब: कोई दबाव नहीं है। दबाव वे लोग मानते हैं जिन्हें राजनीति में जबरदस्ती खड़ा करने के प्रयास किए जाते हैं। हमने राजनीति को बेहद करीब से देखा है। परिवार में सभी लोग हमेशा जनता जनार्दन के सुख-दुख के साथ जुड़े रहे है। बाकी मार्गदर्शन के लिए पार्टी में सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। उनके आदेश, सलाह के अनुसार विकास कार्यों के लिए काम किया जाएगा।

सवाल: महिलाओं के लिए कुछ विशेष सोचा है क्या?

जवाब: महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भाजपा सरकार लंबे समय से काम कर रही हैं। अभी शपथ ग्रहण हो जाने के बाद मुझे देखना कि क्या-क्या मेरे अधिकार क्षेत्र में है, उस हिसाब से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed