फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband wife consumed poison admitted in district hospital Bareilly

Bareilly News: पति-पत्नी और प्रेमिका... तीनों ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस रह गई हैरान; दंपती अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Jan 2025 02:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

बरेली में घरेलू कलह के चलते दंपती ने चूहामार दवा खा ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पति की प्रेमिका पर आरोप लगाया है। वहीं प्रेमिका ने भी आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Husband wife consumed poison admitted in district hospital Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना किला क्षेत्र के स्वाले नगर निवासी युवक और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने दोनों के बयान दर्ज किए। दोनों ने मामले में अलग-अलग बातें कहीं हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

युवक का कहना था कि रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर दोनों ने चूहामार दवा खा ली है। उसकी पत्नी ने कहा कि पति की प्रेमिका अब पीछा छोड़ने को एक लाख रुपये मांग रही है। उसे बातचीत को बुलाया था तो उसने नारियल पानी पिला दिया। उसी में उन दोनों को जहर दे दिया। उधर, युवक की प्रेमिका आत्महत्या करने के लिए सिविल लाइन रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई। पुलिस उसे समझाकर थाने लाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने लगाया ये आरोप 
युवती ने बताया कि प्रेमी की पत्नी ने उसके बच्चों का अपहरण कराने व घर बर्बाद करने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर एसएसआई से जांच कराई जा रही है। जांच के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। दंपती की हालत में सुधार है। युवती को उसके घर भेज दिया है। युवक और युवती दोनों ही एक निजी अस्पताल में काम करते हैं, वहीं इनकी दोस्ती हो गई थी। फिर प्रेम प्रसंग हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed