फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband-wife and son-in-law formed a gang of thieves, all three arrested

Bareilly News: पति-पत्नी और दामाद ने बनाया टप्पेबाज गिरोह, तीनों गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
Husband-wife and son-in-law formed a gang of thieves, all three arrested
बरेली। रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर कार से 25.81 लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना का मंगलवार को एसपी सिटी ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दंपती और दामाद शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने हजियापुर निवासी फईम, उसकी पत्नी नसीम फातिमा व दामाद लोधीपुर मोहल्ला निवासी शाहनूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहनूर के कब्जे से चोरी की रकम के 19 लाख 82 हजार रुपये, घटना में इस्तेमाल स्कूटी, एक तमंचा और 315 बोर का कारतूस बरामद किया। मंगलवार दोपहर एसपी सिटी मानुष पारीक ने घटना का खुलासा किया। कोतवाली इलाके में रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर 27 नवंबर को इन्हीं ने घटना की थी। कुबेर होम्स तुलाशेरपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राहुल भटनागर रजिस्ट्री कार्यालय में एक बैनामा कराने आए थे। कार में ड्राइविंग सीट के नीचे वह अपना 25.81 लाख रुपये भरा बैग छोड़कर चले गए। दस मिनट के अंदर ही वह लौट आए तो पता लगा कि बैग चोरी हो चुका है। उन्होंने सूचना दी तो कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की लेकिन तब चोरों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाल अमित पांडेय ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि कार के आसपास घटना के समय कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे है। वहां फुटेज साफ नहीं आई तो दूसरे कैमरों से उसी कपड़ों व हुलिए के लोगों की तलाश की। चेहरे साफ होने पर मुखबिरों को दिखाए गए। तब पता लगा कि आरोपी उसी बारादरी थाना क्षेत्र के हैं जहां अभी तक अमित पांडेय तैनात थे। तब मुखबिरों की मदद से इन्हें पकड़ा जा सका। आरोपियों ने बताया कि कई दिन से वह यहां सक्रिय थे, उन्होंने देखा कि राहुल कार को बिना लॉक किए ही निकल गया है तो बैग पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी फईम ने सेंट्रल जेल के पास दरोगा की कार से इसी तरह बैग उड़ाया था जिसमें रिवॉल्वर भी था। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फईम के खिलाफ तीन मामले दर्ज हो चुके हैं और दो बार वह जेल जा चुका है। यह लोग भीड़ वाले स्थानों व बैंक और रजिस्ट्री दफ्तर के पास सक्रिय रहकर रेकी करते हैं। पत्नी भी निगरानी करने में उसका साथ देती है। जबकि दामाद ने यह रुपये अपने घर छुपा रखे थे।
चोरी की गई रकम 25.81 लाख रुपये के सापेक्ष पुलिस ने 19.82 लाख रुपये बरामद दिखाए हैं। करीब छह लाख रकम को लेकर तरह तरह की चर्चा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लगभग इतनी ही रकम बैग में मिलने की बात कबूली है। चर्चा है कि गिरफ्तारी के दौरान एसओजी के सिपाही ने खेल कर दिया। बताते हैं कि फईम और उसका भाई चांद सट्टा, जुआ व घर में लूडो खिलाने जैसे अनैतिक धंधे करते हैं। मॉडल टाउन चौकी का पुलिसकर्मी और एसओजी का एक कर्मचारी इन्हें संरक्षण देता है।

पति-पत्नी और उनके दामाद ने कार से रुपये उड़ाए थे। काफी रकम बरामद कर ली है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इनमें फईम का आपराधिक इतिहास रहा है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed