फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband, wife and daughter died after being run over by a truck in Bareilly

बरेली में सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, रामपुर निवासी पति-पत्नी और बेटी की मौत

Wed, 04 Sep 2024 06:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 06:35 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Husband, wife and daughter died after being run over by a truck in Bareilly
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली से रामपुर की ओर से जा रही बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और ट्रक उनको रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसे में रामपुर निवासी दंपती व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन

Husband, wife and daughter died after being run over by a truck in Bareilly
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात 11 बजे रामपुर जिले के मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव खाता नगरिया निवासी यासीन (45), उनकी पत्नी चमन (40) और बेटी फिरोसीन (20) बरेली से बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। राधा-कृष्ण मंदिर से आगे पहुंचने पर ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताते हैं कि टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें रौंदता हुआ रामपुर की ओर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Husband, wife and daughter died after being run over by a truck in Bareilly
घटनास्थल पर खड़े राहगीर - फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। उनके पास मौजूद आधार कार्ड से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। रात एक बजे तक परिजन जिला अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने के साथ ही ट्रक की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed