फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband throws Sajjadanshin's daughter out of the house

Bareilly News: खानकाह के पूर्व सज्जादानशीन की बेटी को शौहर ने घर से निकाला

Sun, 09 Jun 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Husband throws Sajjadanshin's daughter out of the house
बरेली। खानकाह-ए-नियाजिया के पूर्व सज्जादानशीन हसनैन मियां उर्फ हसनी मियां की बेटी ने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता हसन रुख नियाजी एक साल से मायके में रह रही हैं। शादी के 15 साल बाद पति ने पीटकर दोनों बच्चों समेत उन्हें घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन

हसन रुख ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि वह एक साल से मायके ख्वाजा कुतुब स्थित खानकाह-ए-नियाजिया में रह रही हैं। वर्ष 2009 में उनका निकाह बिहारीपुर ढाल पर रहने वाले अराफात से हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। शादी में उनके घरवालों ने कार के साथ 50 लाख रुपये भी दिए थे, फिर भी वे 20 लाख रुपये और मांग रहे थे। 20 लाख रुपये न दे पाने की स्थिति में पति अराफात और अन्य ससुराल वाले हसन रुख को अक्सर पीटते थे। अराफात के नाम से तीन कमरों का निर्माण भी कराया था। इसके बावजूद ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की

हसन रुख ने बताया कि 14 साल तक वह ससुराल में घुट-घुटकर जीती रहीं। फरवरी 2023 में उनका सब्र जवाब दे गया और उन्होंने विरोध कर दिया। तब ससुराल वालों ने उन्हें कमरे में बंद कर पीटा था। उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी। उन्होंने सूचना दी तो मायके वाले उन्हें बुला लाए। एक साल तक वह सुलह होने का इंतजार करती रहीं। कोई नतीजा नहीं निकला तो शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पति आराफत, ससुर जुल्फिकार, सास गुलजार व ननद फैजिया के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed