फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Crime News Husband Sold His Wife for Five Thousand Rupees After Love Marriage up News in Hindi

UP News: 'एक रात के पांच हजार...', प्रेम विवाह के बाद पति ने पत्नी को बेचा, विरोध पर पिलाया जहर

Sat, 24 Aug 2024 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 03:38 PM IST
सार

UP Bareilly News : बरेली में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने रुपयों की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर एक रात के लिए उसे पांच हजार रुपये बेच दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Bareilly Crime News Husband Sold His Wife for Five Thousand Rupees After Love Marriage up News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर युवती ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ साल बाद पति ने पांच हजार रुपये में उसे एक रात के लिए बेच दिया। पीड़ित युवती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सुभाषनगर क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर 2018 में उसने प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ दिन सबकुछ ठीक चलता रहा। बाद में पति व ससुरालवाले उससे प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


रुपयों की मांग करता था पति 
आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने उससे कहा कि तेरा पिता सरकारी नौकरी करता है, दो लाख रुपये लाकर दे। इस बीच विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले अधिक परेशान करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत की तो पति उसे मुरादाबाद ले गया और किराये पर कमरा लेकर साथ में रखा। वहां वह पिटाई कर रुपये की मांग करता था और रुपये नहीं देने पर बच्ची को बेचने की धमकी देता था।

लड़कियों की खरीद-फरोख्त करता है पति 
विवाहिता का आरोप है कि पति लड़कियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। जब दूसरी बेटी का जन्म हुआ तो ससुराल वालों ने ताने दिए। 23 जुलाई को आयुष नाम का युवक कमरे में आया और बोला तेरे पति ने पांच हजार रुपये में तुझे एक रात के लिए बेच दिया है।

आयुष ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाया तो आयुष भाग गया। इससे बौखलाए पति ने जहर की शीशी उसके मुंह में उड़ेल दी। सूचना पर मौसा-मौसी ने इलाज कराया तो उसकी जान बची।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed