फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband pushed his wife into prostitution and forsed her to make physical relations with strangers

पत्नी को जिस्मफरोशी में धकेला: अजनबियों के साथ कमरे में बंद कर देता था हैवान पति, पूरा मामला पढ़ कांप जाएगी रूह

Fri, 08 Apr 2022 06:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली 
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Apr 2022 06:40 PM IST
सार

बरेली में शराबी पति ने रुपयों के लालच में पत्नी को देह व्यापार में धकेल दिया। वह लोगों से पैसे लेकर पत्नी को अजनबियों के साथ कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म कराता था।

विज्ञापन
Husband pushed his wife into prostitution and forsed her to make physical relations with strangers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक जुआरी ने पैसों की खातिर पत्नी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में ले जाकर बंधक बना दिया। मामले की सूचना वन स्टॉप सखी सेंटर पहुंची तो महिला को मुक्त कराकर उसकी काउंसलिंग की गई। बुधवार को इस मामले में महिला ने पति समेत दर्जन भर के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। पति शराबी और जुआरी है। घर का सामान, जेवरात आदि सब कुछ उसने शराब और जुआ खेलने में उड़ा दिया फिर उनसे जबरन देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। पति रकम लेकर उसे दूसरे लोगों के साथ कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म कराता था। विरोध करने पर पति हत्या करने की धमकी देता था। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

20 जनवरी को पति करीब दर्जन भर लोगों को लेकर आया और उन्हें एंबुलेंस से उठाकर बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में ले गया और वहां एक घर में बंधक बना दिया। एक महीने पहले किसी तरह उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार को सूचना दी तो उन्होंने टीम भेजकर उन्हें मुक्त कराया। काउंसलिंग के बाद बुधवार को महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पहले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से किया था इनकार
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि महीने भर पहले महिला को शराबी पति के चंगुल से मुक्त कराया गया था। काउंसलिंग के दौरान उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया और पति के साथ रहने की बात कही थी। बाद में उसने कार्रवाई की बात कही तो रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed